जानिए किसी इंसान के शरीर का पूरा खून चूसने के लिए एक मच्छर को उसे कितनी बार काटना होगा, पढ़िए रोचक फैक्ट

एक छोटे से दिखने वाले मच्छर के काटने से इंसान की मौत भी हो सकती है, यह तथ्य वाकई डराने वाला है। अगर 12 लाख मच्छर काट लें तो आपके शरीर से इतना खून निकल जाएगा कि आप मौत के मुंह में समा सकते हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 19, 2022 9:36 AM IST

ट्रेंडिंग डेस्क। मच्छरों से जुड़े अजीबो-गरीब तथ्य हैं, जिन्हें जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। दुनियाभर में छोटे से दिखने वाले मच्छर की भी कई प्रजातियां हैं। वो भी एक दो या तीन नहीं बल्कि, 3500 प्रजातियां। एशियाई मच्छर है एक बार में 0.005 मिलीलीटर खून चूस लेता है। मच्छर स्ट्रा यानी पतली पाइप की तरह प्रोबोसिस से खून चूसता है। खून मादा मच्छर ही चूसती है, वो भी अपना वंश और प्रजाति आगे बढ़ाने के लिए। अगर मच्छर खून नहीं चूसे तो वह अंडे नहीं दे पाएगी, इसलिए खून चूसना उसके लिए जरूरी है। 

यही नहीं, 90 हजार मच्छर चाहें तो इंसान का 0.45 मिलीलीटर खून पी सकते हैं। इसके अलावा, मच्छर पुरुषों को, गर्भवती महिलाओं को और मोटे लोगों को अधिक काटते हैं। दरअसल, जब कोई मादा मच्छर इंसान के शरीर पर बैठ गई और वह उसे देख नहीं रहा, तो मच्छर अपना पेट भरने तक उसे काटती रहेगी यानी खून चूसती रहेगी। मच्छर के काटने के बाद इंसान को खुजली होती है और वहां लाल निशान पड़ जाता है। ऐसा स्कीटर सिंड्रोम की वजह से होता है। 

Latest Videos

कुछ मच्छरों के काटने से त्वचा पर घाव भी हो जाते हैं 
मादा मच्छर का डंक बेहद महीन और तेज होता है। जब वो डंक चुभोती है, तो ऐसा लगता है मानों कोई सूई चुभो रहा है। मच्छरों के स्लाइवा के प्रति  इंसानों की त्वचा एंटीको आग्यूलेंट रिएक्शन देती है।इस वजह से खून जमता नहीं है और वह जब तक चाहे आपका खून चूस सकता है। यही नहीं, कई बार कुछ मच्छरों के काटने से त्वचा पर घाव भी हो जाता है। अगर आपको दस लाख मच्छर काट लें तो आपके शरीर से करीब साढ़े पांच लीटर खून उनके पेट में चला जाएगा और तब आपकी मौत भी हो सकती है। 

इंसान को उसकी गंध से पहचान लेते हैं मच्छर 
ऐसा दावा किया जाता है कि मच्छर इंसानों को केवल काटते ही नहीं, उनका खून ही नहीं चूसते बल्कि, उनकी त्वचा पर पेशाब भी कर देते हैं। इस कारण से त्वचा में संक्रमण हो जाता है। यही नहीं मच्छर इंसानों की गंध भी पहचान लेते हैं। पास आने के बाद वे जान जाते हैं कि इस इंसान से उसका सामना पहले कभी हुआ था या नहीं। उसने कभी इसे काटा है या नहीं, वह उसकी गंध से पहचान लेता है। इसके अलावा, किसी इंसान के शरीर का पूरा खून चूसने के लिए मच्छर को उस व्यक्ति को करीब 12 लाख बार काटना होगा। इसके बाद इंसान जिंदा नहीं बचेगा। 

हटके में खबरें और भी हैं..

भगवान कृष्ण के जीवन से सीखने लायक हैं ये 10 बातें, अपनाए तो कभी नहीं होंगे निराश

पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम 

किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ 

Share this article
click me!

Latest Videos

करोलबाग हादसाः 'मां चिंता मत करना' 12 साल के अमन की मौत ने हर किसी को रुलाया
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
हरियाणा BJP संकल्प पत्र की 20 बड़ी बातें: अग्निवीर को पर्मानेंट जॉब-महिलाओं को 2100 रु.
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ