
एंटरटेनमेंट डेस्क. डांस रियलिटी शो डीआईडी सुपर मॉम्स (DID Super Moms) सीजन 3 का फिनाले रविवार रात को हुआ। इस सीजन की विनर हरियाणा में दिहाड़ी मजदूरी करने वाली वर्षा बुमर (Varsha Bumra) बनी। उन्हें शो जीतने पर ट्रॉफी के 10 लाख रुपए प्राइज मनी के तौर पर मिले। इनाम में इतनी ज्यादा रकम देखकर वर्षा चौंक गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इतने रुपए एक साथ उन्होंने पहली बार देखें हैं। बता दें कि वर्षा लोगों से कर्ज लेकर हरियाणा से मुंबई आई। उनके बुलंद हौसलों और डांस के प्रति उनके जज्बे ने उन्हें शो का विनर बना दिया। इस शो को रेमो डिसूजा (Remo DSouza), भाग्यश्री (Bhagyashree) और उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने जज किया था।
कर्ज लेकर मुंबई आई थी वर्षा बुमरा
आपको बता दें कि डांस रियलिटी शो डीआईडी सुपर मॉम्स में हिस्सा लेने वह कर्ज लेकर मुंबई आई थी। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान बताया कि घर जाकर सबसे पहले वह उन लोगों को रुपए लौटाएंगी, जिनसे उन्होंने कर्जा लिया था। उन्होंने शो जीतने के बाद कहा- मैं बहुत खुश और यकीन नहीं कर पा रही हूं मैं शो जीत गई हूं। मुझे तो उम्मीद तक नहीं थी कि मैं यहां तक पहुंच भी पाऊंगी। मैंने यहां जो तीन महीने बिताए वो मेरी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पलों हैं, जिन्हें मैं नहीं भूला पाऊंगी। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा- मैं दूसरों से बस यहीं कहना चाहती हूं कि सपने देखें क्योंकि सपने देखने की कोई उम्र नहीं होती। बस आपके अंदर जज्बा और मेहनत करने की हिम्मत होनी चाहिए।
5 साल के बेटे की मां है वर्षा बुमरा
आपको बता दें कि डीआईडी सुपर मॉन्स विनर वर्षा बुमरा 5 साल के बेटे की मां है। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कहा- इनाम में मिली रकम देखकर मेरे पति चौंक गए। हमने एक साथ इतने रुपए कभी नहीं देखें। 5 साल के बेटे की मां वर्षा का कहना है कि वह इन पैसों से अपने बेटे को अच्छी परवरिश देंगी और अच्छे स्कूल में पढ़ाई करवाएंगी। उन्होंने कहा कि अब वह किराए के मकान में नहीं बल्कि अपने घर में रहना चाहती है। जो रुपए इनाम में मिले है, उससे वह अपने परिवार के लिए एक घर खरीदेगी। अपने डांस स्किल पर बात करते हुए वर्षा ने कहा- मैंने कभी डांस की ट्रेनिंग नहीं ली। बस यूट्यूब पर देख-देखकर डांस सीखा। उन्होंने एक डांस अकादमी खोलने की भी इच्छा जाहिर की।
ये भी पढ़ें
इस एक्टर के काले कोट ने मचाया था ऐसा बवाल आत्महत्या करने लगी थी लड़कियां, फिर लेना पड़ा था 1 फैसला
500 Cr की PS 1 में काम करने ऐश्वर्या राय को मिले इतने रुपए, जानें FEES के मामले में कौन सबसे आगे
बेटों को गोद में उठाने सैफ अली खान का निकला दम तो बिना मेकअप घर के कपड़ों में घूमने निकली करीना कपूर
10 साल से एक भी HIT नहीं दे पाए सनी देओल, 11 फिल्मों में किया काम, सबकी सब सुपर FLOP
कहर ढा रहा 20 साल की अवनीत कौर का SEXY लुक, बोल्डनेस देख पलक तक नहीं झपका रहा कोई, PHOTOS
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।