Diwali 2021: दीपावली पर 4 ग्रह रहेंगे एक ही राशि में, इस दिन करें देवी लक्ष्मी के इन 8 रूपों की पूजा

Published : Nov 01, 2021, 08:25 AM ISTUpdated : Feb 02, 2022, 10:06 AM IST
Diwali 2021: दीपावली पर 4 ग्रह रहेंगे एक ही राशि में, इस दिन करें देवी लक्ष्मी के इन 8 रूपों की पूजा

सार

धर्म ग्रंथों के अनुसार कार्तिक अमावस्या पर दीपावली (Diwali 2021) का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये उत्सव 4 नवंबर, गुरुवार को है। इस बार दीपावली पर ग्रहों की खास युति बन रही है जो बहुत ही शुभ फल प्रदान करने वाली है। इन शुभ योगों का असर सभी लोगों पर होगा।  

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस बार दीपावली (Diwali 2021) पर तुला राशि में सूर्य, चंद्र, मंगल और बुध ग्रह एक साथ होने से चतुर्ग्रही योग बन रहा है। ये बहुत ही दुर्लभ योग है। अमावस्या तिथि गुरुवार को सूर्योदय के पूर्व सुबह 5:31 से शुरू हो जाएगी जो गुरुवार की रात 03:32 तक रहेगी। इसमें प्रदोष काल, चित्रा नक्षत्र और स्वाति नक्षत्र रात तक व्याप्त रहेगी। रात 12:42 बजे तक प्रीति योग और आयुष्मान योग रहेगा।

दीपावली पर करें देवी लक्ष्मी के इन 8 रूपों की पूजा
दीपावली पर मुख्य रूप से धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। धर्म ग्रंथों में देवी लक्ष्मी के अनेक रूप बताए गए हैं। इनमें से 8 रूप जीवन का हर सुख प्रदान करते हैं। आज हम आपको देवी के उन्हीं 8 रूपों के बारे में बता रहे हैं...

1. वीर लक्ष्मी
इनकी पूजा करने से सभी प्रकार के भय से मुक्ति मिलती है और कर्ज से छुटकारा मिलता है। इनके भक्तों पर बुरी शक्तियों व तंत्र-मंत्र का बुरा प्रभाव नहीं होता।

2. गज लक्ष्मी
देवी लक्ष्मी के इस रूप की पूजा करने से जीवन में मान-सम्मान मिलता है। नौकरी में प्रमोशन या राजनीति में उच्च पद पाने के लिए इनकी पूजा करनी चाहिए।

3. संतान लक्ष्मी
माता लक्ष्मी के इस रूप की पूजा करने से संतान सुख मिलता है। संतान की लंबी आयु व उन्नति के लिए भी संतान लक्ष्मी की ही पूजा करना श्रेष्ठ रहता है।

4. धान्य लक्ष्मी
जो व्यक्ति देवी के इस रूप की पूजा करता है, उसके घर कभी धान्य (अनाज) की कमी नहीं होती। खेती करने वाले लोगों को धान्य लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।

5. विजय लक्ष्मी
किसी भी काम में सफलता पाने के लिए विजय लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। कोर्ट केस जीतने के लिए भी देवी के इसी रूप की पूजा श्रेष्ठ फल देती है।

6. आदि लक्ष्मी
देवी के इस रूप की पूजा करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। रोगों से मुक्ति मिलती है। दांपत्य जीवन को सुखी बनाने के लिए भी इनकी पूजा करें।

7. ऐश्वर्य लक्ष्मी
सभी प्रकार की भौतिक सुख-सुविधाओं के लिए माता लक्ष्मी की इस रूप की पूजा की जाती है। ऐश्वर्य लक्ष्मी की पूजा से आकर्षण शाक्ति भी बढ़ती है।

8. धन लक्ष्मी
धन-संपत्ति चाहने वालों को धन लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इनकी पूजा से घर में बरकत रहती है व धन की कभी कमी नहीं होती। बिजनेस में भी सफलता मिलती है।

दिवाली के बारे में ये भी पढ़ें

Dhanteras 2021: स्वयंसिद्ध मुहूर्त है धनतेरस, इस दिन खास उपाय करने से दूर हो सकती है पैसों की तंगी

Dhanteras 2021: धनतेरस या दीपावली पर करें इन 7 में से किसी 1 यंत्र स्थापना, बन सकते हैं धन लाभ के योग

Dhanteras 2021: धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग में करें राशि अनुसार खरीदी, मिलेगी सुख-समृद्धि और होगा धन लाभ

Dhanteras 2021: धनतेरस पर शुभ योग में ये उपाय करने से मिलेगा कर्ज से छुटकारा और हो सकता है धन लाभ

Bhai Dooj 2021: भाई दूज पर बहन करती है भाई की लंबी उम्र की कामना, ये है शुभ मुहूर्त और कथा

Govardhan Puja 2021: 5 नवंबर को इस शुभ मुहूर्त में करें गोवर्धन पूजा, भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी इस पर्व की कथा

29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक बन रहे हैं कई शुभ योग, इनमें खरीदी और निवेश करना रहेगा फायदेमंद

Diwali 2021: दीपावली 4 नंवबर को, इस विधि से करें देवी लक्ष्मी, कुबेर औबहीखाता की पूजा, ये हैं शुभ मुहूर्त

Narak Chaturdashi 2021: नरक चतुर्दशी 3 नवंबर को, इस दिन की जाती है यमराज की पूजा

Dhanteras 2021: इस विधि से करें भगवान धन्वंतरि की पूजा, ये हैं शुभ मुहूर्त, आरती और कथा

Diwali 2021: 4 नवंबर को दीपावली पर करें इन 7 में से कोई 1 उपाय, इनसे बन सकते हैं धन लाभ के योग

दीपावली 4 नवंबर को, पाना चाहते हैं देवी लक्ष्मी की कृपा तो घर से बाहर निकाल दें ये चीजें

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम