होलिका दहन: आज रात करें ये खास उपाय, दूर हो सकती हैं आपकी परेशानियां और बन सकते हैं धन लाभ के योग

Published : Mar 28, 2021, 09:38 AM IST
होलिका दहन: आज रात करें ये खास उपाय, दूर हो सकती हैं आपकी परेशानियां और बन सकते हैं धन लाभ के योग

सार

इस बार 28 मार्च, रविवार को होलिका दहन किया जाएगा। ये रात तंत्र-मंत्र व ज्योतिषीय उपायों के लिए बहुत ही खास मानी जाती है।

उज्जैन. मान्यता है कि इस रात को किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं। इन उपायों से आपकी परेशानियां दूर हो सकती हैं और धन लाभ के योग भी बनते हैं। आगे जानिए होलिका दहन की रात आप कौन-से उपाय कर सकते हैं… 

1. घर, दुकान और कार्यस्थल की नजर उतारकर उसे होलिका में दहन करने से लाभ होता है।
2. भय और कर्ज से निजात पाने के लिए होलिका दहन की रात नरसिंह स्तोत्र का पाठ करना लाभदायक होता है।
3. होलिका दहन के बाद जलती अग्नि में नारियल दहन करने से नौकरी की बाधाएं दूर होती हैं।
4. सफलता प्राप्ति के लिए होलिका दहन स्थल पर नारियल, पान तथा सुपारी भेंट करें।
5. गृह क्लेश से निजात पाने और सुख-शांति के लिए होलिका की अग्नि में जौ-आटा चढ़ाएं।
6. होलिका दहन के दूसरे दिन राख लेकर उसे लाल रुमाल में बांधकर पैसों के स्थान पर रखने से बरकत बढ़ने लगती है।
7. दांपत्य जीवन में शांति के लिए होली की रात उत्तर दिशा में एक पाट पर सफेद कपड़ा बिछाकर उस पर मूंग, चने की दाल, चावल, गेहूं, मसूर, काले उड़द एवं तिल के ढेर पर नवग्रह यंत्र स्थापित करें। इसके बाद केसर का तिलक कर घी का दीपक जलाकर पूजन करें।
8. 21 गोमती चक्र लेकर होलिका दहन की रात शिवलिंग पर चढ़ाने से व्यापार में लाभ होता है।

होली के बारे में ये भी पढ़ें

28 मार्च को इस विधि से करें होलिका पूजन, जानिए शुभ मुहूर्त, कथा और इससे जुड़ा लाइफ मैनेजमेंट

ग्रहों की शांति, बिजनेस में सक्सेस और रोग नाश के लिए होलिका दहन की रात करें ये आसान उपाय

किस धर्म ग्रंथ में क्या लिखा है होलिका उत्सव के बारे में? और भी हैं इस त्योहार के नाम

Holi 2021: प्रेम और उत्साह का रंग है लाल, हरा है प्रकृति का प्रतीक, जानिए कौन-सा रंग किस भाव को प्रकट करता है

ज्योतिष: होलिका दहन की रात हवा की दिशा से जान सकते हैं कैसा रहेगा आने वाला साल

होली 29 मार्च को, इस त्योहार से सीखें लाइफ मैनेजेमेंट के ये 3 सूत्र, इसे जीवन में भी उतारें

होली एक रंग अनेक: जानिए भारत में किस जगह कैसे मनाते हैं रंगों का त्योहार?

होली के रंगों से भी जीवन में आ सकती है सुख-समृद्धि, राशि अनुसार करें ये उपाय

तंत्र और ज्योतिष उपायों के लिए खास है होली की रात, मनोकामना पूर्ति के लिए करें ये आसान उपाय

28 मार्च को है फाल्गुन पूर्णिमा, इस दिन चढ़ाएं हनुमानजी को चोला और धन लाभ के लिए करें ये उपाय

सिर्फ भारत ही नहीं अन्य देशों में मनाते हैं होली, जानिए वहां की परंपराएं और मान्यताएं

होलाष्टक में क्यों नहीं किये जाते शुभ कार्य? जानिए इस परंपरा के पीछे छिपे वैज्ञानिक कारण

28 मार्च को सर्वार्थ व अमृत सिद्धि योग के साथ प्रदोष काल में होगा होलिका दहन, नहीं रहेगा भद्रा का साया

21 से 28 मार्च तक रहेगा होलाष्टक, जानिए इससे जुड़ी कथा और इन 8 दिनों में क्या करें-क्या नहीं

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम