विवाह में बार-बार आ रही हैं परेशानी तो ये हो सकते हैं कारण, जानिए उपाय

Published : Feb 08, 2021, 10:44 AM IST
विवाह में बार-बार आ रही हैं परेशानी तो ये हो सकते हैं कारण, जानिए उपाय

सार

विवाह सोलह संस्कारों में से प्रमुख है, लेकिन कई बार कुछ लोगों के विवाह में बार-बार रुकावटें आती हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं। कभी ग्रहों के स्थिति तो कभी वास्तु दोष इसका कारण हो सकते हैं।

उज्जैन. विवाह सोलह संस्कारों में से प्रमुख है, लेकिन कई बार कुछ लोगों के विवाह में बार-बार रुकावटें आती हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं। कभी ग्रहों के स्थिति तो कभी वास्तु दोष इसका कारण हो सकते हैं। इस कारण विवाह की बात बनते-बनते रूक जाती है। बार-बार ऐसा होने से व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हो सकता है। आज हम आपको बता रहे हैं विवाह में देरी के कारण और उसके उपाय…

विवाह में देरी के कारण
 

1. जन्म कुंडली में बृहस्पति ग्रह के कमजोर होने से विवाह में देरी के योग बनते हैं। बृहस्पति की युति शत्रु ग्रहों से होने के कारण भी ऐसा होता है।
2. जिन लोगों की कुंडली में मांगलिक दोष होता है, उनके विवाह में भी कई परेशानियां आती हैं। क्योंकि मांगलिक लड़के का विवाह मांगलिक लड़की से ही किया जाता है।
3. कुछ लोगों की कुंडली में विवाह का योग ही नहीं, ऐसे लोग सारी जिंदगी अविवाहित ही रह जाते हैं।
4. वास्तु दोषों के कारण भी कई बार विवाह में देरी हो सकती हैं।

विवाह के लिए ज्योतिषीय उपाय
 

1. विवाह में बार-बार परेशानी आ रही है तो पानी में हल्दी मिलाकर स्नान करें। इससे गुरु ग्रह के दोष कम होते हैं और जल्दी ही विवाह के योग बनते हैं।
2. किसी गुरुवार को केले के पौधे लगाएं और रोज उसमें जल चढ़ाएं। प्रत्येक गुरुवार को व्रत भी रखें। इससे भी जल्दी ही विवाह के योग बनते हैं।
3. विवाह में देरी हो तो भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं और देवी पा‌र्वती को सुहाग की सामग्री अर्पित करें। इससे आपकी समस्याओं का समाधान हो सकता है।
4. किसी ब्राह्मण कन्या के विवाह में अपने सामर्थ्य के अनुसार दान करें। इससे भी भी आपकी समस्या का समाधान हो सकता है।
5. किसी वास्तु विशेषज्ञ की सलाह लेकर घर के वास्तु दोषों का निवारण करवाएं।
6. पितृ दोष के कारण भी विवाह में परेशानियां आती हैं। इसके लिए भी पूजा-पाठ करवाएं।

ज्योतिषीय उपायों के बारे में ये भी पढ़ें

आटे के दीपक होते हैं बहुत खास, किसी खास मनोकामना और तंत्र उपायों में होता है इनका उपयोग

ज्योतिष में भी है चंदन का खास महत्व, इसके आसान उपाय दूर कर सकते हैं आपकी परेशानियां

27 फरवरी तक रहेगा माघ मास, शुभ फल पाने के लिए इस महीने में करें ये 6 काम

नवरत्नों की अंगूठी या ब्रेसलेट बनवाते समय रखें ये सावधानियां, नहीं तो हो सकता है नुकसान

मंगल ग्रह का रत्न है मूंगा, ये किन लोगों को पहुंचाता है फायदा और किसे नुकसान, जानिए इसकी खास बातें

उपरत्न है हकीक, कई रंगों में मिलता है ये, इससे दूर हो सकती है आपकी अनेक परेशानियां

शनि का रत्न है नीलम, ये बहुत तेजी से दिखाता है असर, बिना ज्योतिषीय सलाह के कभी न पहनें

केतु का रत्न है लहसुनिया, इसे कब और कैसे पहनना चाहिए? जानिए इससे जुड़ी खास बातें

राहु का रत्न है गोमेद, इसे पहनने से पहले रखें ये सावधानियां, नहीं तो हो सकता है नुकसान

सूर्य का रत्न है माणिक्य, किन लोगों को इससे हो सकता है फायदा और किसे नुकसान?

लाल किताब: बृहस्पति का धातु है सोना, इसे पहनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

लाल किताब: सास-बहू में रोज होता है विवाद तो करें इन 7 में से कोई 1 उपाय

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम