गाय से जुड़े इन आसान उपायों से दूर हो सकती है किसी भी तरह की परेशानी

Published : Aug 26, 2021, 03:55 PM ISTUpdated : Aug 26, 2021, 04:00 PM IST
गाय से जुड़े इन आसान उपायों से दूर हो सकती है किसी भी तरह की परेशानी

सार

हिंदू धर्म (Hinduism) में गाय को परम पवित्र माना गया है। धर्म ग्रंथों के अनुसार गाय में सभी देवताओं का वास होता है। जिस घर में गाय की पूजा की जाती है, वहां किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं रहती। मान्यता है कि गोसेवा से न सिर्फ इस जन्म के बल्कि पूर्व जन्म के दोष भी दूर हो जाते हैं। 

उज्जैन. गाय से जुड़े कई ज्योतिषीय उपाय (Astrological Remedies) हमारे ज्योतिष ग्रंथों (Astrology Texts) में मिलते हैं, जिन्हें करने से ग्रहों से संबंधित अशुभ फल कम होते हैं, साथ ही लाइफ की अन्य परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…

1. प्रत्येक सुबह जब आपके घर में भोजन बनना प्रारंभ हो तो सबसे पहले बनाइ गई रोटी को आप गोमाता के नाम से निकाल दें और भोजन करने से पूर्व गोमाता को खिलाएं। 
2. प्रत्येक पूजा और मांगलिक कार्यों में गोमाता या उनसे जुड़ी चीजों जैसे गाय का गोबर, गोमूत्र, गाय का दूध अथवा गाय के दूध से बना घी अवश्य शामिल करें। 
3. सनातन परंपरा के अनुसार जिस घर में गाय होती है, उस घर से जुड़े सभी वास्तुदोष स्वत: समाप्त हो जाते हैं। 
4. किसी भी पूजा में गौ से प्राप्त पंचगव्य युक्त पदार्थों का उपयोग अवश्य करें क्योंकि पंचगव्य के बिना कोई भी पूजा-पाठ और हवन सफल नहीं होता है। 
5. गोकृपा पाने के लिए प्रतिदिन, सप्ताह अथवा महीने में परिवार समेत एक बार गोशाला जाने का नियम जरूर बनाएं और उसे हरा चारा खिलाएं। 
6. गोसेवा और गोपूजा से नौ ग्रह शांत हो जाते हैं और उनसे जुड़े दोषों का निदान हो जाता है। 
7. गर्मियों में गौ माता को पानी पिलाएं और सर्दियों में गौ माता को गुड़ खिलाएं। ध्यान रहे कि गर्मियों में गाय को गुड़ न खिलाएं।
8. अनेक देवी-देवताओं को अपने शरीर पर धारण करने वाली गोमाता से जुड़े कई शुभ और अशुभ संकेत भी होते हैं। मसलन, गाय का दूध दुहते समय यदि गाय ठोकर मार दे और सारा दूध बिखर जाए तो अपशकुन होता है। 
9. यदि कोई यात्रा पर निकल रहा हो और गाय अपने बछड़े को दूध पिलाते सामने आ जाए तो निश्चित रूप से यात्रा सफल और काम संपूर्ण होता है।
10. यात्रा पर जाते समय बाईं ओर गाय की आवाज आना और रात्रि में गाय की हुंकार करना भी शुभ होता है। 

ज्योतिषीय उपायों के बारे में ये भी पढ़ें

Upay: खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता है नमक आपको बुरी नजर से भी बचाता है, ये हैं नमक के आसान उपाय 

बच्चों को लगती है बार-बार बुरी नजर या चोट तो करें ये आसान उपाय

पान का पत्ता भी होता है बहुत खास, इससे दूर हो सकती हैं आपकी परेशानियां

नहीं हो रहा प्रमोशन या बिगड़ रहे हैं बनते काम तो करें ये खास उपाय

Mangla Gauri Vrat 3 अगस्त को, मंगल दोष के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए करें ये उपाय

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम