देवी-देवताओं की पूजा से पूरी हो सकती है आपकी हर इच्छा, लेकिन ध्यान रखें इन 10 बातों का

Published : Mar 22, 2021, 01:16 PM IST
देवी-देवताओं की पूजा से पूरी हो सकती है आपकी हर इच्छा, लेकिन ध्यान रखें इन 10 बातों का

सार

मान्यता के अनुसार देवी-देवता की विधि-विधानपूर्वक पूजा करने से हमारी हर मनोकामना पूरी हो सकती है, लेकिन पूजा करते समय कुछ खास नियमों का पालन भी किया जाना चाहिए।

उज्जैन. पूजन में कुछ गलतियां हो जाएं तो शुभ फल पूर्ण रूप से प्राप्त नहीं हो पाता है। आज हम आपको पूजा से जुड़ी कुछ ऐसे ही खास नियम बता रहे हैं, जिनका सभी लोगों को ध्यान रखना चाहिए। ये नियम इस प्रकार हैं…

1. सूर्य, गणेश, दुर्गा, शिव और विष्णु, ये पंचदेव कहलाते हैं, इनकी पूजा सभी कार्यों में अनिवार्य रूप से की जानी चाहिए। प्रतिदिन पूजन करते समय इन पंचदेव का ध्यान करना चाहिए। इससे लक्ष्मी कृपा और समृद्धि प्राप्त होती है।
2. सूर्यदेव को शंख से अर्घ्य नहीं देना चाहिए। साथ ही भगवान शिव का अभिषेक भी शंख से नहीं करना चाहिए।
3. तुलसी का पत्ता बिना स्नान किए नहीं तोड़ना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार यदि कोई व्यक्ति बिना नहाए ही तुलसी के पत्तों को तोड़ता है तो पूजन में ऐसे पत्ते भगवान द्वारा स्वीकार नहीं किए जाते हैं।
4. प्लास्टिक की बोतल में या किसी अपवित्र धातु के बर्तन में गंगाजल नहीं रखना चाहिए। अपवित्र धातु जैसे एल्युमिनियम और लोहे से बने बर्तन। गंगाजल तांबे के बर्तन में रखना शुभ रहता है।
5. मंदिर और देवी-देवताओं की मूर्ति के सामने कभी भी पीठ दिखाकर नहीं बैठना चाहिए।
6. मां लक्ष्मी को विशेष रूप से कमल का फूल अर्पित किया जाता है। इस फूल को पांच दिनों तक जल छिड़क कर पुन: चढ़ा सकते हैं।
7. शास्त्रों के अनुसार शिवजी को प्रिय बिल्व पत्र छह माह तक बासी नहीं माने जाते हैं। अत: इन्हें जल छिड़क कर पुन: शिवलिंग पर अर्पित किया जा सकता है।
8. तुलसी के पत्तों को 11 दिनों तक बासी नहीं माना जाता है। इसकी पत्तियों पर हर रोज जल छिड़कर पुन: भगवान को अर्पित किया जा सकता है।
9. तांबे के बर्तन में चंदन, घिसा हुआ चंदन या चंदन का पानी नहीं रखना चाहिए।
10. पूजा हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख रखकर करनी चाहिए। पूजन-कर्म और आरती पूर्ण होने के बाद उसी स्थान पर खड़े होकर 3 परिक्रमाएं अवश्य करनी चाहिए।

हिंदू धर्म ग्रंथों की इन शिक्षाओं के बारे में भी पढ़ें

हिंदू परंपरा का हिस्सा है ध्वज, इसे घर या मंदिर में लगाने से दूर हो सकते हैं वास्तु और ग्रहों के दोष

इन 10 बातों का ध्यान रखेंगे तो कम होंगी लाइफ की परेशानियां और घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

भीष्म पितामाह ने युधिष्ठिर को बताया था क्या करने से बढ़ सकती हैं मनुष्यों की उम्र

किस धर्म ग्रंथ में क्या लिखा है यमलोक और यमराज के बारे में? जानिए इनसे जुड़ी खास बातें

केले का पेड़ लगाएं तो ध्यान रखें ये 8 बातें, नहीं तो जीवन में बनी रहेंगी परेशानियां

नीति: इन 5 कारणों से नष्ट हो जाता है धन, सभी को ध्यान रखनी चाहिए ये बातें

नीति: जो लोग ये 3 काम करते हैं, वे हमेशा चैन की नींद सोते हैं

नीति: किन लोगों का सम्मान, मित्रता, विद्या और सुख नष्ट हो जाते हैं

विष्णु पुराण: रात को कहां और किन लोगों के पास जाने से बचना चाहिए?

परंपरा: जानिए किस माह में कौन-सी चीज खाने से परहेज करना चाहिए और क्या खाना चाहिए?

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम