गायब हुए उत्तराखंड के 2 जवान! 13 दिन बाद भी सुराग न लगने पर परिवार बेहाल 

Published : Jun 11, 2022, 04:17 PM IST
गायब हुए उत्तराखंड के 2 जवान! 13 दिन बाद भी सुराग न लगने पर परिवार बेहाल 

सार

उत्तराखंड के गायब दो जवानों का 13 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। जवानों के गायब होने के बाद मामले की जानकारी केंद्रीय रक्षा मंत्रालय तक पहुंच गई है। मामले में राज्य सरकार सेना से भी संपर्क में लगी है। 

देहरादून: उत्तराखंड के दो जवान भारतीय बॉर्डर से लापता बताए जा रहे हैं। लापता दोनों ही जवान अरुणाचल प्रदेश में 7 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। दोनों के बारे में 28 माई से कोई भी जानकारी नहीं है। यह दोनों ही जवान उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के रहने वाले हैं। वहीं चीन सीमा से लापता दोनों जवाने के 13 दिन बाद भी खोज खबर न मिलने पर केंद्रीय रक्षा मंत्रालय तक यह बात पहुंच गई है। 

गायब हुए जवानों का नहीं लग रहा कोई सुराग 
आपको बता दें कि रुद्रप्रयाग के निवासी भारतीय सेना के जवान हरेंद्र नेगी के लापता होने की जानकारी लगी। इससे पहले जवान प्रकाश सिंह राणा भी गायब हो गए थे। यह दोनों ही रुद्रप्रयाग निवासी बताए जा रहे हैं। जबकि राणा का परिवार देहरादून जनपद के प्रेमनगर के अम्बीवाला इलाके में रहता है। परिजनों ने बताया कि प्रकाश राणा की आखिरी बार 28 मई की पत्नी से वीडियो कॉल के जरिए ही बातचीत हुई थी। इसके बाद 29 तारीख को पत्नी को 7 गढ़वाल राइफल यूनिट से राणा के लापता होने की जानकारी लगी। 

राज्य सरकार भी कर रही सेना से संपर्क
परिजनों ने बताया कि अब तक राणा के बारे में फिलहाल कोई भी जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। राणा के साथ में ही रुद्रप्रयाग के हरेंद्र नेगी भी पोस्टेड हैं और वह भी ड्यूटी के दिन से ही लापता बताए जा रहे हैं। राणा की खबर न मिलने पर पत्नी और उनके बच्चों की परेशानी लगातार बढ़ती ही जा रही है। वहीं इस बीच सेना की ओर से खोजबीन जारी है। राज्य सरकार भी मामले में सेना से संपर्क कर रही है। इस बीच विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने राणा के घर पर जाकर उनके परिजनों से भी मुलाकात की और ढांढस बंधाया। 

प्रयागराज हिंसा मामले में एसएसपी ने जावेद अहमद उर्फ पंप को बताया मास्टरमाइंड, बेटी से भी हो सकती है पूछताछ

कानपुर हिंसा के मास्टर माइंड हयात के रिश्तेदार की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: आगरा से वाराणसी तक तपेगा उत्तर प्रदेश, जानिए आपके जिले का हाल
राम मंदिर से किसने चुराए 200 करोड़? केजरीवाल ने किया बड़ा खुलासा..बोले-सच सरकार गिरा देगा