कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव ने इशारों-इशारों में बताया 2024 का प्लान, राजिनीतिक गलियारों में मची हलचल

Published : Nov 24, 2022, 03:59 PM IST
कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव ने इशारों-इशारों में बताया 2024 का प्लान, राजिनीतिक गलियारों में मची हलचल

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कन्नौज पहुंचे। इस दौरान अखिलेश यादव ने 2024 चुनाव का प्लान भी बता दिया। उन्होंने कहा कि जहां से पहले चुनाव लड़ा था। वहीं से फिर चुनाव लड़ेंगे।

कन्नौज: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिता मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा की खाली सीट पर पत्नी डिंपल यादव को उपचुनाव मैदान में उतारा है। डिंपल यादव अब नेताजी की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाएंगी। वहीं अखिलेश यादव ने कन्नौज सीट को लेकर कार्यकर्ताओं की ऊहापोह को भी शांत कर दिया है। बता दें कि अखिलेश यादव एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कन्नौज आए थे। इस दौरान सपा अध्यक्ष ने आने वाले 2024 के चुनाव में कन्नौज संसदीय सीट से उतरने के संकेत दिए हैं। 

सपाइयों में बनी थी असमंजस की स्थिति
बता दें कि कन्नौज सीट से डिंपल यादव सांसद रह चुकी हैं। ऐसे में मैनपुरी लोकसभा सीट पर डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाकर मुलायम सिंह की विरासत सौंपे जाने के बाद कन्नौज के सपाइयों में असमंजस की स्थिति बन गई थी। डिंपल यादव के मैनपुरी जाने के बाद सपा नेताओं की इस ऊहापोह को पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने दूर कर दिया है। गुरुवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश सपा नेता सुनील कुमार गुप्ता उर्फ मुन्ना भइया के घर आयोजित निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इशारों ही इशारों में 2024 चुनाव का प्लान भी बता दिया।

भाजपा सांसद ने अखिलेश के बयान पर कसा तंज
इस दौरान उन्होंने कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का संकेत दिया है। कन्नौज सीट को लेकर किए गए सवाल का जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 में चुनाव हैं। ऐसे में हम खाली बैठकर क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा काम है चुनाव लड़ना। जहां से पहले चुनाव लड़ा था, वहीं से फिर लड़ेंगे। बता दें कि सपा अध्यक्ष के इस बयान पर कन्नौज से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सुब्रत पाठक ने कहा कि वह चुनाव लड़ते हैं या नहीं लड़ते हैं। वह उनकी पार्टी का फैसला है। लेकिन कन्नौज की जनता परिवारवाद को आगे नहीं बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि नेताजी की मौत के बाद चीजें काफी बदल गईं हैं।

डिंपल के प्रचार के लिए मैनपुरी जा रही सपा विधायक पूजा पाल हुईं हादसे का शिकार, क्रेन की मदद से हटवाई गई गाड़ी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर, आगरा-मेरठ से गोंडा तक तपती गर्मी, राहत के आसार कम
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम