UP election 2022: अखिलेश यादव ने BJP पर कसा तंज, कहा- आज जिसका 'शिलान्यास' होगा, कल उसे बेचने का प्रयास होगा

Published : Nov 27, 2021, 05:54 PM IST
UP election 2022: अखिलेश यादव ने BJP पर कसा तंज, कहा- आज जिसका 'शिलान्यास' होगा, कल उसे बेचने का प्रयास होगा

सार

यूपी के हरदोई जिले में शनिवार को अखिलेश यादव और ओमप्रकाश राजभर महाराजा सल्हीय सिंह अर्कवंशी के 15वें मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुंचे। वहां पर लोगों को सम्बोधित करते हुए अखिलेश ने बीजेपी पर हमला तंज कसते हुए कहा कि आज जिसका ‘शिलान्यास’ होगा, कल उसको बेचने का प्रयास होगा। वहीं, ओमप्रकाश राजभर ने लोगों से 2022 में उत्तर प्रदेश का सीएम अखिलेश यादव को बनाने की अपील की है।   

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Chunav 2022)  से पहले राजनीतिक पार्टियां लगातार वोटर्स के बीच जाकर उन्हें लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी के चलते हरदोई की संडीला विधानसभा (Sandila vidhansabha) के अतरौली में समाजवादी पार्टी(Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव( Akhilesh Yadav) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) एक साझा रैली की। दोनों नेता महाराजा सल्हीय सिंह अर्कवंशी के 15वें मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। वहीं, ओम प्रकाश राजभर ने लोगों से 2022 में यूपी का सीएम अखिलेश यादव को बनाने की अपील की है। 

आज जिसका 'शिलान्यास' होगा, कल उसे बेचने का प्रयास होगा
 सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव शनिवार को हरदोई के अतरौली पहुंचे। वहां पर उन्होंने विशाल रैली को संबोधित किया। अखिलेश के साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी रैली में मौजूद रहे। रैली में पूर्व विधायक अनिल वर्मा सपा में शामिल होंगे। अनिल 2017 में बीजेपी में शामिल हुए थे। रैली के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर तंज कसा। अखिलेश यादव ने कहा कि आज जिसका ‘शिलान्यास’ होगा, कल उसको बेचने का प्रयास होगा। भाजपा की सोच में भेदभाव और काम बंटाधार है। उन्होंने कहा कि ‘यही नारा आज का, नहीं चाहिए भाजपा’।

'बीजेपी के राज में उत्तर प्रदेश पिछड़ा'
अखिलेश ने जिन्ना के नाम पर विवाद के बाद, अब सियासत में कलाम की एंट्री भी कर दी है। अखिलेश यादव ने कहा कि हमसे कलाम साहब ने कहा था कि बिजली घर बनाओ, हमने बनाया और इनसे उद्घाटन कराया। उन्होंने  कहा कि आज गरीब नमक-रोटी खा रहे हैं। 2022 में यूपी में बदलाव होगा। किसानों की आय अभी तक दोगुनी नहीं हुई है। लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं। प्रदेश में किसान को धान की सही कीमत नहीं मिली है। इस सरकार के राज में उत्तर प्रदेश पिछड़ गया है। लेकिन अब बीजेपी का यूपी में सफाया होने जा रहा है। यूपी में लोगों के कारोबार ठप हो गए हैं। बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हो गए हैं।

राजभर ने की 2022 में अखिलेश को सीएम बनाने की अपील
रैली में सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि प्रदेश में सामाजिक न्याय समिति रिपोर्ट लागू करानी है। 2022 में अखिलेश को सीएम बनाना है। बीजेपी ने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं। पुलिस विभाग में भी साप्ताहिक छुट्टी नहीं दी जा रही है। अखिलेश सरकार में पुरानी पेंशन बहाल होगी।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mukhyamantri Abhyudaya Yojana UP: योगी सरकार की पहल असरदार, निःशुल्क कोचिंग से UPPCS 2024 में 77 अभ्यर्थी सफल
UP Waste to Wealth Model: प्लास्टिक वेस्ट से सड़क, कचरे से कमाई, बदल रही गांवों की तस्वीर