अराजक तत्वों ने तोड़ दिया राष्ट्रपिता की मूर्ति का सिर, धरने पर बैठे कांग्रेसी और सपाई

यूपी के उरई में शुक्रवार को अराजक तत्वों ने गांधी इंटर कॉलेज में लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को खंडित करते हुए उनके सिर को तोड़ दिया ।

Asianet News Hindi | Published : Sep 14, 2019 7:06 AM IST / Updated: Sep 14 2019, 12:47 PM IST

उरई (उत्तर प्रदेश ). यूपी के उरई में शुक्रवार को अराजक तत्वों ने गांधी इंटर कॉलेज में लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को खंडित करते हुए उनके सिर को तोड़ दिया । अराजक तत्वों ने बापू की प्रतिमा से सिर अलग करे उसे तोड़ कर वहीं फेंक कर फरार हो गए। इसकी जानकारी तब हुई जब कॉलेज के प्रिंसिपल स्कूल पहुंचे और उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा को खंडित देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में लग गयी। वहीं जब इस घटना की जानकारी कांग्रेसियों और सपाइयों को हुई तो उनमें उबाल आ गया और उन्होंने जमकर विरोध जताया। उन्होंने अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मामला उरई के गांधी स्टेशन रोड स्थित गांधी इंटर कॉलेज का है। यहाँ पर कालेज के सामने बरसों से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा लगी हुई है वर्ष 1970 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा इस प्रतिमा का अनावरण किया गया था। जिस पर प्रतिदिन इस कॉलेज स्टाफ द्वारा माल्यार्पण किया जाता था। शुक्रवार को जब स्कूल के प्राचार्य माल्यार्पण करने पहुंचे तो प्रतिमा से सिर गायब था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है। 

Latest Videos

धरने पर बैठे कांग्रेस व सपा के लोग 
इस मामले की जानकारी जब कांग्रेस व सपा नेताओं को हुई तो काफी संख्या में दोनों दलों के लोग गांधी इंटर कालेज पहुँच गए। दोनों दलों के दर्जनों नेता धरने पर बैठ गए। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर व जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा की अगुवाई में कांग्रेसियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं सपा नेता प्रदीप दीक्षित की अगुवाई में दर्जनों सपाइयों ने धरना देकर अपना विरोध जताया। उन्होंने आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग की।  

पुलिस ने आनन फानन में कराई मूर्ति की मरम्मत 
एसपी अवधेश सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है। राष्ट्रपिता की मूर्ति की मरम्मत करा दिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है जल्द ही वह सलाखों के पीछे होंगे। 


 

Share this article
click me!

Latest Videos

'जनता देगी जवाब, ये कहेंगे EVM है खराब' नायब सैनी ने किया बड़ा दावा । Haryana Election
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
तिरुपति मंदिर प्रसादम में कीड़े? घी पर घमासान के बाद अब क्या है नया बवाल । Tirupati Anna Prasadam
Yati Narsingha Nand Saraswati के बयान पर फूटा Asaduddin Owaisi का गुस्सा, Yogi-BJP को भी सुनाया
10 साल की बच्ची का किडनैप के बाद रेप-मर्डर, फिर दहल उठा ममता बनर्जी का पश्चिम बंगाल