डिलीवरी के दौरान गर्भ में मरा बच्चा, बंदरियां का ये हुआ ऐसा हाल, पति-पत्नी ने बचाई जान

Published : May 18, 2020, 07:55 PM IST
डिलीवरी के दौरान गर्भ में मरा बच्चा, बंदरियां का ये हुआ ऐसा हाल, पति-पत्नी ने बचाई जान

सार

दंपति जब बंदरिया के मरे हुए बच्चे को शरीर से अलग रखकर किनारे रखने लगे तब अचानक बंदरिया को होश आ गया। बंदरिया ने होश आते ही  दंपति पर ही हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को बचाया और उनका इलाज भी कराया।

हाथरस (Uttar Pradesh) । प्रेग्नेंट बंदरिया की डिलीवरी के दौरान हालत खराब हो गई। उसका बच्चा गर्भ में ही मर गया। काफी प्रयास के बाद बच्चे का आधा हिस्सा बाहर और आधा अंदर था, जिसके कारण विकलांग बंदरिया मुसीबत में फंसी हुई थी। कई दिनों से एक बंदरिया जिंदगी और मौत से जूझ रही थी। इसकी सूचना किसी ने एक समाजसेवी दंपति शिवशंकर गुलाटी और राधा गुलाटी को दी। जिन्होंने साहस दिखाते हुए उसका ठीक से प्रसव कराया और उसकी जान बचाई।

ऐसे कराया प्रसव
राधा गुलाटी पेशे से नर्स हैं। वे बंदरिया की मदद के लिए अपने पति के साथ वहां पहुंची। इंजेक्शन लगाकर विकलांग मादा बंदरिया का अच्छी तरह से प्रसव करवाया। उसके मरे हुए बच्चे को उसके शरीर से अलग किया। इसके बाद बंदरिया की जान में जान आई।

बंदरिया ने दंपति को किया घायल
गुलाटी दंपति जब बंदरिया के मरे हुए बच्चे को शरीर से अलग रखकर किनारे रखने लगे तब अचानक बंदरिया को होश आ गया। बंदरिया ने होश आते ही गुलाटी दंपति पर ही हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को बचाया और उनका इलाज भी कराया।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट
Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट