यूपी चुनाव: डिप्टी CM केशव प्रसाद ने सपा को बताया समाप्तवादी पार्टी, बोले- ये क्या देंगे फ्री बिजली

Published : Jan 30, 2022, 06:38 PM IST
यूपी चुनाव: डिप्टी CM केशव प्रसाद ने सपा को बताया समाप्तवादी पार्टी, बोले- ये क्या देंगे फ्री बिजली

सार

बरेली पहुंचे यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी पर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव 300 यूनिट फ्री बिजली का दावा तो करते हैं लेकिन शायद यह भूल चुके हैं कि उनकी सरकार में बिजली आती ही नहीं थी। इसी के साथ केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। 

बरेली: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बरेली में रविवार को कहा कि समाजवादी पार्टी अब समाप्त वादी पार्टी होने जा रही है, क्योंकि अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में विकास के नाम पर केवल लोगों को लूटा। समाजवादी पार्टी उन लोगों को टिकट दे रही है, जो अपराधी हैं। कुछ लोग जेल से पर्चा भर रहे है तो कुछ लोग बेल पर। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी 300 यूनिट तक फ्री बिजली की बात कर रही है लेकिन अखिलेश यादव भूल रहे हैं कि जब समाजवादी की सरकार थी, तब बिजली के तार पर कपड़े सूखते थे। जब बिजली ही इनकी सरकार में नहीं आती थी तो फ्री क्या देंगे।

केशव प्रसाद मौर्य ने बरेली की बहेड़ी, मीरगंज और बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में सभाएं कीं। इस दौरान अपने संबोधन में वह पूरी तरह से सपा पर ही हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार जब तक यूपी में रही, दंगा कराती थी लेकिन जब से यूपी में भाजपा सरकार आई है, तब से प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ। 

उप मुख्यमंत्री मौर्या ने सभाओं के अलावा प्रभावी मतदाता संवाद एवं सामाजिक वर्ग की बैठक की। बैठक में शामिल मतदाताओं को भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान बरेली के सांसद संतोष गंगवार, आंवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप, बहेड़ी प्रत्याशी छत्रपाल सिंह, मीरगंज प्रत्याशी डॉ. डीसी वर्मा, बिथरी चैनपुर से प्रत्याशी डॉ. राघवेंद्र शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल, डॉ. अनिल शर्मा, कुंवर महाराज सिंह, सिद्धराज सिंह, शिवप्रताप सिंह, रामनिवास मौर्य, राजेश्वर पटेल, रामदेव शर्मा, हरेंद्र पटेल, वेदप्रकाश यादव, अरविंद चौहान, सुनील कश्यप, सूरज पाल मौर्य, राजू उपाध्याय, धनश्याम शर्मा, प्रथ्वी राजपूत, विजेंद्र शर्मा, रुद्र अवस्थी और जिला मीडिया प्रभारी विपुल पटेल आदि मौजूद रहे।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद बोले- जनता ने पंचर कर दी समाजवादी पार्टी की साइकिल, यूपी चुनाव में न देखें ये सपने

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ-कानपुर समेत पूरे यूपी में हीटवेव का तांडव जारी, राहत कब मिलेगी?
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: यूपी में आज 43°C पारा, कई जिलों में हीट वेव अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल