बिजनौर, यूपी चुनाव 2022 रिजल्ट: जानें जिले की सभी 8 विधानसभा सीटों पर कौन हारा और कौन जीता

Bijnor, UP Election 2022 Result: बिजनौर जिले में सभी 8 विधानसभा सीटों पर मतदान दूसरे चरण में 14 फरवरी को संपन्न हुआ। प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो गया है। सपा और बीजेपी ने आधी-आधी सीटों पर कब्जा जमाया है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 9, 2022 7:25 PM IST / Updated: Mar 11 2022, 06:21 PM IST

लखनऊ Bijnor, UP Election 2022 Result: बिजनौर जिले में सभी 8 विधानसभा सीटों पर मतदान दूसरे चरण में 14 फरवरी को संपन्न हुआ। प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो गया है। सपा और बीजेपी ने आधी-आधी सीटों पर कब्जा जमाया है। जिले  की सभी 8 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर वोटिंग दूसरे चरण (Second Phase Voting) में यानी 14 फरवरी को संपन्न हो गई। इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) में यहां वोटिंग का प्रतिशत 65.91 रहा। पिछले चुनाव में भाजपा ने 8 में से 6 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि दो सीट पर सपा ने बाजी मारी। नगीना और नहटौर इस जिले की सुरक्षित सीट है। 

Bijnor Assembly seat 2022 result  : BJP को जीत, बिजनौर विधानसभा सीट पर भाजपा से शुचि चौधरी, सपा गठबंधन से नीरज चौधरी और बसपा से रुचि वीरा प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा प्रत्याशी शुचि ने करीब 27 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी।  यहां से बीजेपी आगे है।

Latest Videos

Najibabad Assembly seat 2022 result  : सपा को जीत, नजीबाबाद सीट पर भाजपा से कुंवर भारतेंदु सिंह, सपा गठबंधन से तसलीम अहमद, बसपा से शहनवाज आलम और कांग्रेस से सलीम अंसारी प्रत्याशी हैं। 2017 में सपा के तसलीम अहमद ने करीब दो हजार वोटों से जीत दर्ज की थी।  यहां से सपा आगे है।

Nagina Assembly seat 2022 result  : सपा को जीत, यह सुरक्षित सीट है। नगीना सीट पर भाजपा से डॉ. यशवंत, सपा गठबंधन से मनोज कुमार पारस, बसपा से बृजपाल सिंह और कांग्रेस से राजीव सिंह मैदान में हैं। 2017 में सपा से मनोज कुमार पारस ने जीत दर्ज की थी।  यहां से सपा आगे है।

Barhapur Assembly seat 2022 result Live : BJP को जीत, बढ़ापुर सीट पर भाजपा से सुशांत सिंह, सपा गठबंधन से कपिल कुमार, बसपा से मोहम्मद गाजी और कांग्रेस से अहसान अंसारी प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा से सुशांत सिंह जीते थे।  

Dhampur Assembly seat 2022 result Live : BJP को जीत, धामपुर सीट पर भाजपा से अशोक राणा, सपा गठबंधन से नईम उल हसन, बसपा से हाजी कमाल और कांग्रेस से हुसैन अहमद मैदान में हैं। 2017 में भाजपा से अशोक कुमार राणा जीते थे। यहां से बीजेपी आगे है।

Nehtaur Assembly seat 2022 result Live : BJP को जीत, यह सुरक्षित सीट है। नहटौर सीट पर भाजपा से ओम कुमार, बसपा से प्रिया सिंह और कांग्रेस से मीनाक्षी सिंह मैदान में हैं। 2017 में भाजपा से ओम कुमार जीते थे।  यहां से बीजेपी आगे है।

Chandpur Assembly seat 2022 result Live : सपा को जीत, चांदपुर सीट पर भाजपा से कमलेश सैनी, सपा गठबंधन से स्वामी ओमवेश, बसपा से शकील हाशमी और कांग्रेस से उदय त्यागी मैदान में हैं। 2017 में भाजपा से कमलेश सैनी जीते थे।  यहां से सपा आगे है।

Noorpur Assembly seat 2022 result Live : सपा को जीत,  नूरपुर सीट पर भाजपा से सीपी सिंह, सपा गठबंधन से रामअवतार सैनी, बसपा से जियाउद्दीन अंसारी और कांग्रेस से बालोदेवी सैनी मैदान में हैं। 2017 में भाजपा से लोकेंद्र चौहान जीते थे। 2018 में लोकेंद्र चौहान की सड़क हादसे में मौत हो गई, जिसके बाद यहां उपचुनाव हुआ, जिसमें सपा के नइम उल हसन ने जीत दर्ज की। यहां से सपा आगे है।

Share this article
click me!

Latest Videos

अमित शाह की कौन सी बात बांग्लादेश को चुभ गई, भारत को दे डाली सलाह । Amit Shah । Bangladesh
कंगना ने फिर लिया किसानों से पंगा, हिमाचल से दिल्ली तक बवाल । Kangana Ranaut
दारोगा की घूस में निपट गए दीवानजी, घसीटते ले गई टीम #Shorts
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ दुनिया का सबसे खतरनाक प्लान बना रहा ईरान, अमेरिकी एजेंसियां अलर्ट
CM Atishi के पहले ही आदेश पर एलजी ने दिया झटका, आखिर क्यों लौटा दी फाइल