
बिजनौर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)के बिजनौर (Bijnaur) में एकतरफा प्यार (One side Love) में सनकी ने लड़की को सरेआम गोलियों (Firing) से भून दिया। घटना के वक्त लड़की मंदिर में पूजा (worship in temple) करने गई थी। रास्ते में आरोपी मिला और उसने रोक लिया। आरोपी मिलने का दबाव बना रहा था। जैसे ही लड़की ने मना किया तो उसने गोली चलाना शुरू कर दी। लड़की के हाथ और पेट में छर्रे लग गए। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसके बाद आरोपी युवक ने खुद को गोली (Suicide)मार ली। उसकी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
घटना नूरपुर क्षेत्र के गांव की है। पुलिस के मुताबिक, गौरव त्यागी (38 साल) गांव की ही एक लड़की से एकतरफा प्यार करता था। वह अक्सर लड़की का पीछा करता और उसे प्रपोज करके मिलने का दबाव बनाता था। शनिवार को लड़की चामुंडा देवी मंदिर में दर्शन करने गई थी, वहां गौरव बाइक से पहुंच गया। लड़की जैसे ही घर लौटने लगी तो गौरव ने रोक लिया। लड़की ने विरोध किया तो गौरव ने तमंचा निकाला और डराने-धमकाने लगा। इसी दौरान गोली चलने से लड़की के हाथ और पेट में गोली के छर्रे लग गए, जिससे वह जख्मी होकर गिर गई। मौके पर भीड़ जुट गई। आरोपी ने लड़की को मृत समझा और घर भाग गया। इसके बाद अपनी कनपटी से तमंचा सटाकर खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी अस्पताल में मौत हो गई।
गौरव की पत्नी ने 8 महीने पहले सुसाइड की थी
गौरव ने 7 साल पहले एक विवाहित महिला से शादी की थी। बाद में वह गांव की लड़की से एकतरफा प्यार करने लगा। करीब 8 महीने पहले पत्नी को पति की हरकतों पर शक हुआ तो विवाद बढ़ा, जिसके बाद महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद भी गौरव अपने से आधी उम्र की सजातीय लड़की से एकतरफा प्यार करता रहा।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।