JP Nadda ने बाबा के दरबार में लगाई हाजिरी, खाई बनारसी कचौड़ी और जलेबी

Published : Mar 01, 2021, 02:42 PM ISTUpdated : Mar 01, 2021, 02:49 PM IST
JP Nadda ने बाबा के दरबार में लगाई हाजिरी, खाई बनारसी कचौड़ी और जलेबी

सार

जेपी नड्डा ने कहा कि भारत में सक्षम तरीके से कोविड-19 वैक्सीनेशन में अपना योगदान दिया। हमें पूरा विश्वास है कोरोना संक्रमण से लड़ने में जो सफलता मिली है। उसे आगे भी अग्रसर रखेंगे।

वाराणसी (Uttar Pradesh) । बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वाराणसी दो दिवसीय दौरे पर हैं। दूसरे दिन सोमवार को उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर और काशी के कोतवाल कहे जाने वाले कालभैरव मंदिर भी जाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद काशी की मशूहर कचौड़ी और जलेबी का स्वाद चखा।इस दौरान उन्होंने कहा काशी में दर्शन पूजन करना सौभाग्य की बात हैं। बाबा के यहां आना ही मेरे लिए बड़ी बात हैं। जेपी नड्डा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार काशी आए हैं। 

 

मंडल प्रभारियों के साथ पंचायत चुनाव को लेकर की बैठक
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कतुआपुरा में बूथ कार्य समिति की बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान पंचायत चुनाव की जीत को लेकर चर्चा की। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम लोग आगे बढ़ रहे हैं। देश और दुनिया में भारत का नाम प्रशस्त हो रहा है। 

भारत ने सक्षम तरीके से दिया वैक्सीनेशन में योगदान
जेपी नड्डा ने कहा कि भारत में सक्षम तरीके से कोविड-19 वैक्सीनेशन में अपना योगदान दिया। हमें पूरा विश्वास है कोरोना संक्रमण से लड़ने में जो सफलता मिली है। उसे आगे भी अग्रसर रखेंगे।


 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

BVS Startup Expo 2026: झांसी में उभरा बुंदेलखंड का नया स्टार्टअप हब, 18 स्टार्टअप्स ने पेश किए आइडिया
Lucknow Mausam: लखनऊ में 33°C, मार्च के पहले हफ्ते में कहां तक पहुंचेगा तापमान