सुहागरात पर अचानक कमरे से गायब हुई दुल्हन हाइवे किनारे पड़ी मिली, बयान में किया ये खुलासा

Published : Jan 19, 2020, 06:25 PM IST
सुहागरात पर अचानक कमरे से गायब हुई दुल्हन हाइवे किनारे पड़ी मिली, बयान में किया ये खुलासा

सार

यूपी के हापुड़ में सुहागरात पर दुल्हन को अगवा कर उसके साथ रेप करने का मामला सामने आया है। शादी की सभी रस्में पूरी कर दूल्हा दुल्हन अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह दुल्हन अपने कमरे में नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद हाइवे किनारे वो संदिग्ध हालत में पड़ी मिली, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हापुड़ (Uttar Pradesh). यूपी के हापुड़ में सुहागरात पर दुल्हन को अगवा कर उसके साथ रेप करने का मामला सामने आया है। शादी की सभी रस्में पूरी कर दूल्हा दुल्हन अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह दुल्हन अपने कमरे में नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद हाइवे किनारे वो संदिग्ध हालत में पड़ी मिली, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

क्या है पूरा मामला
मामला हाफिजपुर थाना क्षेत्र का है। 17 जनवरी को शादी के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची थी। सभी रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा दुल्हन अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह ससुरालवाले जब नए जोड़े को चाय देने पहुंचे तो दुल्हन कमरे से गायब थी। दूल्हा सोते हुए मिला। जिसके बाद दुल्हन की खोजबीन शुरू की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। ​रविवार सुबह दुल्हन हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के हाईवे किनारे संदिग्ध हालत में पड़ी मिली। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

दुल्हन ने कही ये बात
होश में आने पर दुल्हन ने कहा, सुहागरात पर मुझे कमरे से 2 नकाबपोशों ने अगवा कर लिया। 24 घंटे तक मुझे एक खेत में रखा और मेरे साथ रेप किया। पुलिस ने अस्पताल में ही दुल्हन के बयान दर्ज किए। हापुड़ पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार ने बताया, अभी तहरीर नहीं मिली है। दुल्हन घर से 15 किलोमीटर दूर हाइवे किनारे मिली। घटना संदिग्ध है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जौनपुर में खौफनाक हत्याकांड, बेटे ने मां-बाप को काट डाला, शव नदी में फेंके
वाराणसी में पिता की बेबसी : फूल से 10 साल के बेटे के शव को बीच सड़क पर रखा