दुल्हन के मामा ने मंडप में पहुंचकर दूल्हे को बताया दिव्यांग,घंटों मिन्नतों के बाद भी नहीं माना लड़की का परिवार

Published : Jun 27, 2022, 06:39 PM ISTUpdated : Jun 27, 2022, 06:44 PM IST
दुल्हन के मामा ने मंडप में पहुंचकर दूल्हे को बताया दिव्यांग,घंटों मिन्नतों के बाद भी नहीं माना लड़की का परिवार

सार

हरदोई के एक गांव में दुल्हन के मामा ने मंडप पहुंचकर दूल्हे को दिव्यांग बताते हुए लड़की देने से मना कर दिया। जिसके बाद लड़का पक्ष के लोगों ने घंटों मिन्नते भी की लेकिन लड़की का परिवार नहीं माना। उसके बाद दूल्हे की मां ने लड़की पक्ष के खिलाफ तहरीर दी।

हरदोई: उत्तर प्रदेश के जिले हरदोई में पाली थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव में एक बारात में हड़कंप मच गया। खुशी भरे माहौल के बीच लड़की के मामा ने दूल्हे को दिव्यांग बताकर शादी से मना कर दिया। इसी को लेकर दोनों पक्षों में घंटों तक पंचायत हुई लेकिन उसके बाद भी कोई बात नहीं बनी। अंत में दूल्हा पक्ष के लोगों को बगैर दूल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। इसी मामले पर दूल्हे की मां ने पाली थाने पर तहरीर दी है। आरोप है कि शादी के मंडप में पहुंचने के बाद दुल्हन के मामा ने शादी करने से मना कर दिया।

दूल्हे की मां ने दुल्हन पक्ष के खिलाफ दी तहरीर
जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद जिले के थाना जहानगंज के कनतला गांव निवासी मुन्नी देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने बेटे गोविंद की शादी पाली थाने के खेमपुर गांव निवासी लालाराम राजपूत की बेटी पूनम के साथ तय की थी। बारात अपने निर्धारित समय पर खेमपुर पहुंची, जहां कन्या पक्ष के लोगों ने बारात का स्वागत किया। शादी की रस्मे आगे बढ़ी और दूल्हा-दुल्हन फेरों के लिए मंडप पहुंचे। दूल्हे की मां ने तहरीर में बताया कि फेरों की तैयारी के बीच दुल्हन के मामा ने मंडप पहुंचकर दूल्हे को विकलांग बताकर शादी करने से मना कर दिया।

लड़की के मामा के एक फैसले से बदला पूरा माहौल
दुल्हन के मामा के इस फैसले से हंसी- खुशी का माहौल दुख में बदल गया। ग्रामीणों सहित दूल्हा पक्ष के लोगों ने घंटों तक मामा से मिन्नतें भी की लेकिन बात नहीं बनी। बारातियों को बिना दूल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। विवाह के दौरान हुए विवाद और बारात में लेनदेन का फैसला होने को आया तब किसी रिश्तेदार ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस पूरे वायरल वीडियो के प्रकरण में एडिशनल एसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पाली थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव में फर्रुखाबाद जिला के कनतला से बारात आई थी, जहां पर लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के पक्ष पर आरोप लगाकर शादी से मना कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों का थाने पर बुलाकर समझौता करा दिया गया है।

लापता बुजुर्ग के घर चिट्ठी भेजकर जालसाजों ने मांगी करोड़ों की रकम, पुलिस को सूचना देने पर दी हत्या की धमकी

रिफाइंड से भरा टैंकर पलटते ही तेल भरने के लिए डिब्बे लेकर दौड़ पड़े सैकड़ों लोग, पुलिस ने भांजी लाठियां

कन्नौज में फूड प्वाइज़निंग से एक ही परिवार के 8 लोग हुए बीमार, दो सगी बहनों ने दुनिया को कहा अलविदा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Kalinjar Mahotsav 2026: बांदा में 15-17 फरवरी तक सांस्कृतिक और खेल महोत्सव का भव्य आयोजन
Yogi Government Update: कैम्पियरगंज में बनेगा वानिकी विश्वविद्यालय, युवाओं को नौकरी और किसानों को आय का लाभ