
लखनऊ: यूपी में आगामी 23 जून को दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव प्रस्तावित है। रामपुर और आजमगढ़ सीट पर लोकसभा का उपचुनाव होना है। बसपा ने निर्णय लिया है कि वह रामपुर से उपचुनाव नहीं लड़ेगी। जबकि आजमगढ़ से जो प्रत्याशी पार्टी ने घोषित किया है वह उपचुनाव लड़ेगा।
सिर्फ एक सीट पर उपचुनाव लड़ेगी बसपा
बसपा सुप्रीमो मायावती ने यह जानकारी पार्टी की प्रदेश इकाई के जिला एवं मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक के समापन सत्र के दौरान कार्यकर्ताओं को दी। जारी बयान में कहा गया कि प्रस्तावित दो लोकसभा सीटों में से बसपा सिर्फ एक सीट पर उपचुनाव लड़ेगी। आजमगढ़ सीट पर बसपा उपचुनाव के दौरान पूरी ताकत झोंकेगी। यहां कई दिग्गज नेता भी पहुंचेंगे। उपचुनाव को लेकर पार्टी की ओर से तैयारी भी जारी है। कार्यकर्ताओं को भी यहां पर दिशा निर्देश जारी कर संगठन को और भी मजबूत करने औऱ जन-जन तक पहुंचने के लिए कहा गया है। प्रत्येक स्तर पर पार्टी खुद को यहां मजबूत करने की फिराक में है।
अखिलेश यादव और आजम खान के इस्तीफे के बाद सीट हुई खाली
बीते दिनों ही रामपुर और आजमगढ़ सीट पर लोकसभा उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हुआ था। यहां दोनों सीटों पर 23 जून को उपचुनाव होंगे। इसके बाद नतीजे 26 जून को सभी के सामने आएंगे। ज्ञात हो कि आजमगढ़ लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सांसद थे। जबकि रामपुर से सपा के दिग्गज नेता आजम खान सांसद थे। यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान अखिलेश यादव ने मैनपुरी के करहल विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल को यहां से चुनाव में करारी शिकस्त थी। जबकि रामपुर से आजम खान ने जीत दर्ज की थी। यूपी चुनाव 2022 में जीत दर्ज करने के साथ ही दोनों नेताओं ने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया था।
राम-कृष्ण में भेद नहीं तो मथुरा और अयोध्या में क्यों? वर्शिप एक्ट 1991 देवकीनंदन ठाकुर ने दी चुनौती
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।