बहराइच में तेंदुए के हमले से बालक की हुई मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने वन रक्षक का किया ऐसा हाल

Published : May 29, 2022, 11:26 AM IST
बहराइच में तेंदुए के हमले से बालक की हुई मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने वन रक्षक का किया ऐसा हाल

सार

अयोध्यापुरवा गांव में शेबू पुत्र रज्जब अली की तेंदुए से हमले के बाद मौत हो गई। मौके पर ग्रामीणों की नाराजगी देखने को मिल रही है। आक्रोशित लोगों ने वन रक्षक की पिटाई कर दी। 

बहराइच: कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली रेंज के अयोध्यापुरवा गांव में शेबू पुत्र रज्जब अली की तेंदुए के हमले में मौत हो गई। मृतक की उम्र तकरीबन नौ वर्ष बताई जा रही है। परिजनों ने जानकारी दी कि घर से चंद कदम की दूरी पर ही इस्माईल के घर के पास लगे पेड़ के निकट कूड़ा फेंकने गया था। इस बीच ही खेत से निकलकर आए तेंदुए ने उस पर हमला बोल दिया। काफी देर तक दोनों के बीच संघर्ष चलता रहा और वह चिल्लाता रहा। लेकिन उसे बचाने के लिए कोई भी नहीं आया। आखिरकार तेंदुए ने उसे मौत के घाट उतार दिया। 

9 वर्षीय बालक को बनाया निवाला
अयोध्यापुरवा गांव में बीती शाम लगभग 6 बजे 9 वर्षीय बालक शेबू को तेंदुए ने निवाला बना लिया। घरवालों की ओर से जानकारी दी गई कि वह घर से कुछ ही दूरी पर कूड़ा डालने के लिए गया हुआ था। इसी बीच खेत से निकलकर आए तेंदुए ने उस पर हमला बोल दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद रविवार को सुबह आठ बजे वन रक्षक विजय पाल घटनास्थल पर पहुंचे। इस बीच देर से पहुंचे वन रक्षक पर आक्रोशित ग्रामीण ने हमला बोल दिया। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई। 

आक्रोशित लोग कर रहे नारेबाजी 
मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर आई पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए वन रक्षक को छुड़ाया। इसी के साथ उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में भर्ती करवाया गया। इस घटना के बाद गांव में बई दहशत है। मौके पर वन रक्षक के अतिरिक्त कोई भी वन अधिकारी नहीं पहुंचा है। यहां कोई भी अधिकारी ऐसा नहीं आया जो ग्रामीणों को भरोसे में लेकर वन्य जीव से बचाव के टिप्स दे सके। लिहाजा सैकड़ों की संख्या में लोग वन विभाग की हीला हवाली को लेकर आक्रोशित है और वह जमकर नारेबाजी भी कर रहे हैं। 

कानपुर में राजधानी पान मसाला, तंबाकू पर छापेमारी में दंग रह गए अधिकारी, जानिए कैसे चल रहा था पूरा खेल

बुलंदशहर: मदरसे में तालीम ले रहे छात्र ने नाबालिग साथी को उतारा मौत को घाट, अन्य छात्रों में भी खौफ

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में ससुर को बचाने दौड़ी गर्भवती बहू, फिर जो हुआ उसने पूरे गांव को झकझोर दिया!
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी