चित्रकूट: गायों ने आटा समझकर खाया बम, 6 का फटा जबड़ा और 2 गंभीर रूप से हुई घायल

Published : Jul 21, 2022, 10:46 AM IST
चित्रकूट: गायों ने आटा समझकर खाया बम, 6 का फटा जबड़ा और 2 गंभीर रूप से हुई घायल

सार

यूपी के चित्रकूट जिले में आटा बम खाने से गायों का जबड़ा फट गया और गंभीर रूप से कई गाय घायल भी हो गई। यह मामला शहर के भौरी गांव का है। जहां जगंलों में बम को आटा समझकर खाने से गाय के साथ कई बार हादसा हो चुका है।

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के मानिकपुर विकासखंड के गांव में आटे से बने बम लपेटकर खेतों में डाल दिया गया था। जिसे गायों ने निवाला समझकर खा लिया। इसके बाद यह सारे बम उनके मुंह में फट गए। जंगलों में बम को आटा समझकर खाने से गाय का जबड़ा फट गया और वह लहूलुहान हो गई। इतना ही नहीं इस हादसे से पहले भी यहां पर गायों की इसी प्रकार मौत हो चुकी है। शिकारी जंगली जानवर का शिकार करने के लिए इस प्रकार का तरीका अपनाते है, जिसमें गंभीर रूप से गाय घायल हो चुकी है।

शिकारी आटे में लपेटकर रखते हैं बम
जानकारी के अनुसार यह मामला रैपुरा थाना क्षेत्र के भौरी गांव का है। जहां जंगलों में बम को आटा समझकर खाने से गाय का जबड़ा फट गया और वह लहूलुहान हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए शिकारी, खेतों में आटा बम बना कर डाल देते हैं। जिसकी वजह से वहां चरने आने वाली जानवर आटा बम खाकर गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। इतना ही नहीं कई बार तो उनकी मौत भी हो जाती है। इससे पहले भी दो गायों की मौत हो चुकी है। शिकारियों द्वारा रखा आटा बम खाने से गाय का जबड़ा फट गया, जिससे उसकी जीभ निकलकर बाहर आ गई।

आटा बम से हो सकता है कोई बड़ा हादसा
इस हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गाय की हालत देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना कि शिकारियों द्वारा इस हरकत से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। जानवरों के साथ-साथ इंसानों को भी अपनी जान गंवानी पड़ सकती है। वहीं भौंरी गांव में रामनरेश त्रिपाठी, राहुल प्रजापति, हरि मोहन त्रिपाठी, कल्पना ने बताया कि गांव के आसपास के लोग ही खेतों में शिकार करने के लिए आटे से बने बम को फेंक जाते हैं। इससे खेतों के आसपास या खेतो में चरने आए जानवर जब इसको अपने मुंह में लेते हैं तो इसके फटने के बाद या तो उनकी मौत हो जाती है उनका जबड़ा फट जाता है। फिलहाल इस मामले की सूचना के बाद रैपुरा पुलिस जांच करने में जुटी हुई है। 

प्रयागराज: कुकर बम की सूचना से इलाके में मची अफरा-तफरी, बम डिस्पोजल यूनिट के चेक करने पर मिली खास चीज

कानपुर: रुपए मांगने गए ठेकेदार को बिल्डर ने दी दर्दनाक मौत, मृतक के बेटे ने लगाए गंभीर आरोप

गोरखपुर: पत्नी के चरित्र पर शक होने पर पति ने चढ़ाई कार, मां को बचाने गए बेटे को पिता ने उतार दिया मौत के घाट

इटावा: 10वीं के छात्र ने रची खुद के अपहरण की कहानी, ताऊ को फोन कर मांगी फिरौती

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

लखनऊ से प्रयागराज तक...यूपी के कई शहर घने स्मॉग की चपेट में, हवा की क्वालिटी खराब
उत्तर प्रदेश बना ग्लोबल निवेशकों की पहली पसंद, योगी सरकार की नीतियों से बढ़ा अंतरराष्ट्रीय भरोसा