वाहन चेकिंग कर रही थी पुलिस, तभी एक गाड़ी की डिग्गी खोलते ही दिखा कुछ ऐसा कि भाग खड़े हुए जवान

Published : Oct 03, 2022, 04:21 PM ISTUpdated : Oct 07, 2022, 11:24 AM IST
वाहन चेकिंग कर रही थी पुलिस, तभी एक गाड़ी की डिग्गी खोलते ही दिखा कुछ ऐसा कि भाग खड़े हुए जवान

सार

पुलिस का नाम सुनते ही न सिर्फ अपराधी बल्कि आम इंसान भी घबरा जाता है कि आखिर क्या हो गया, जो पुलिसवालों से पाला पड़ गया। लेकिन इसी पुलिस के साथ एक ऐसा वाकया सामने आया, जब खुद पुलिसवाले अपनी जान बचाकर भागे। जानते हैं, क्या है मामला?

बस्ती। आमतौर पर पुलिस का नाम सुनते ही न सिर्फ अपराधी बल्कि आम इंसान भी घबरा जाता है कि आखिर क्या हो गया, जो पुलिसवालों से पाला पड़ गया। लेकिन इसी पुलिस के साथ एक ऐसा वाकया सामने आया, जब खुद पुलिसवाले अपनी जान बचाकर भागे। मामला उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में उस वक्त सामने आया, जब पुलिसवाले बैरिकेड्स लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग कर रहे थे। 

बस्ती जिले के एसपी ने दिया था ये आदेश :
दरअसल, बस्ती जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) ने आदेश दिया कि जिले के हर एक थाने को वाहनों की सख्ती से जांच करनी चाहिए। अगर कोई भी सड़क पर नियम तोड़ता दिखे तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। एसपी साहब का आदेश मानते हुए सोनहा थाने की पुलिस कुआनो नदी के पास शिवाघाट पुल पर बेरिकेड्स लगाकर वाहन चेकिंग कर रही थी।

पुलिस ने एक वाहन चालक को रोक ली तलाशी : 
इस दौरान पुलिस वाले यहां से गुजर रही सभी गाड़ियों के जरूरी  कागजात के साथ उसकी डिग्गी खुलवाकर भी देख रहे थे। इसी बीच, वहां एक शख्स बाइक से पहुंचा। पुलिसवालों ने उसे रोका और कागजात मांगे। उसने अपने कागजात दिखाए। बाद में पुलिस ने कहा कि डिग्गी खोलो। डिग्गी खोलने पर पुलिस को उसके अंदर एक बोरी दिखी। इस पर कहा गया कि इस बोरी को खोलकर दिखाओ। जैसे ही बोरी को खोला गया, तो पुलिसवाले डर के मारे वहां से भाग खड़े हुए। 

आखिर क्या निकला बोरी से?
पुलिस ने जब उस बोरी को खुलवाया तो उसमें से फुफकारते हुए कोबरा नाग खड़ा हो गया। अपने सामने काला नाग देख पुलिस वालों की घिग्गी बंध गई और वो दूर हट गए। काफी देर से बोरी में बंद कोबरा गुस्से में पुलिस वालों की तरह लपका। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। 

पुलिस ने किया शक, पर हकीकत कुछ और..
बोरी में सांप देखकर पुलिसवालों को शक हुआ कि कहीं ये सांपों की तस्करी करने वाला शख्स तो नहीं। इस पर उन्होंने बाइक सवार पूछताछ की। उसने बताया कि मैं पेशे से होमगार्ड हूं, लेकिन खाली समय में सांपों को पकड़कर उन्हें जंगल में छोड़ देता हूं। मुझे एक जगह से फोन आया कि वहां सांप निकला है, इस पर मैंने वहां सांप का रेस्क्यू किया और अब उसे जंगल में छोड़ने ले जा रहा था। बाइक सवार की बात सुनकर पुलिस की जान में जान आई। 

ये भी देखें : 

लड़की के बस्ते में बैठा था काल, जैसे ही खोला बैग फन निकाल कर खड़ा हो गया कोबरा

टशन दिखाने कोबरा के फन को चूम रहा था युवक, पलटकर सांप ने भी ओठों पर दे दिया किस

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP News: पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह पर योगी सरकार का बयान, कहा- पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध
Today Weather in Lucknow: नोएडा-लखनऊ में बारिश, आगरा में हीट का अटैक! यूपी के इन 5 शहरों में मौसम ने ली करवट