बलरामपुर में बीच बाजार में अचानक गैस सिलिंडर हुआ ब्लास्ट, इलाके में मच गई भगदड़

Published : May 21, 2022, 02:20 PM ISTUpdated : May 21, 2022, 02:21 PM IST
बलरामपुर में बीच बाजार में अचानक गैस सिलिंडर हुआ ब्लास्ट, इलाके में मच गई भगदड़

सार

बलरामपुर में चौक गर्ल्स कालेज मार्ग पर गैस की दुकान पर जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद इलाके में भगदड़ मच गई। घटना के में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। 

बलरामपुर: चौक गर्ल्स कालेज मार्ग पर ओम प्रकाश गैस वाले की दुकान से तेज आवाज वाला धमाका होने के साथ ही भगदड़ मच गई। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के मकानों और छतों में दरार आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चौक व गर्ल्स इंटर कॉलेज की तरफ से आवागमन को बंद करवाया। घटना में किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। मामले की जांच में पुलिस लगी हुई है।

धमाके के बाद डरे लोग 
प्राप्त जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश का नाती माता प्रसाद बीच बाजार में रसोई गैस सिलिंडर का काम करता है। शनिवार की सुबह 11.30 बजे यहां अचानक तेज धमाका हो गया। धमाके की आवाज सुनकर लोग सहम गए। मामले की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। इस बीच दमकल कर्मियों के वहां पहुंचने पर एक और धमाका हो गया। इसी के साथ दुकान में भी आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि पड़ोसी अजय श्रीवास्तव और गुलाम मुहम्मद के मकान व दुकान में भी दरार आ गई। 

परिवार को लोग निकल गए बाहर 
ओम प्रकाश बताते हैं कि 20 भरे सिलिंडर रखे हुए थे। पड़ोसियों ने भरे 17 सिलिंडर को वाहन पर लादकर वहां से हटाया। इस बीच मलबे में दो दगे हुए सिलिंडर और एक पेट्रोमैक्स का बड़ा सिलिंडर पिचका मिला। दुकान के पिछले वाले हिस्से में परिवारीजन रहते है। धमाके की आशंका होते ही परिवार के लोग वहां से बाहर निकल गए। प्रथम दृष्टया सिलिंडर में धमाका होने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने बताया कि खाना बनाते समय रसोई गैस सिलिंडर में आग लग गई थी। आग को बुझा दिया गया है। माता प्रसाद बालाजी गैस एजेंसी का हॉकर है। वह सिलिंडर वितरण का काम करता है। फिलहाल सभी लोग सुरक्षित हैं। 

आगरा में दोनों चरफ से चली गोलियां, पुलिस ने चार बदमाशों को धर दबोचा

यूपी में माफियाओं ने बेच डाली शिया वक्फ बोर्ड की जमीन, धड़ल्ले से तल रही अवैध प्लाटिंग

ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट का आदेश: वाराणसी के जिला जज करेंगे मुकदमे की सुनवाई

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

‘Read Now, सॉरी पापा…’ सुसाइड नोट ने खोले गाजियाबाद की तीन बहनों की मौत के राज
UP Police Constable Bharti 2025: सिपाही भर्ती परीक्षा तिथि घोषित, 32,679 पदों पर होगी भर्ती