Diwali पर CM योगी ने Ayodhya में किए रामलला के दर्शन, भगवान से मांगा ये वरदान..पहुंचे गरीब के घर

Published : Nov 04, 2021, 11:20 AM ISTUpdated : Nov 04, 2021, 11:29 AM IST
Diwali पर CM योगी ने Ayodhya में किए रामलला के दर्शन, भगवान से मांगा ये वरदान..पहुंचे गरीब के घर

सार

दिवाली के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम जन्मभूमि पर रामलला के दर्शन किए। साथ ही हनुमानगढ़ी जाकर आरती उतारी और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।  

अयोध्या (उत्तर प्रदेश). भगवान राम की नगरी अयोध्या (ayodhya) दुल्हन सी सजी हुई है। मंदिर-मठ से लेकर नदी-घाट और शहर की सड़कें-इमारतें रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा रही हैं। खूबसूरती ऐसी कि देखते ही बनता है। इसी मौके पर दिवाली के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (cm yogi adityanath) ने राम जन्मभूमि (ram janambhoomi) पर रामलला के दर्शन किए। साथ ही हनुमानगढ़ी जाकर आरती उतारी और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

जब गरीब परिवार के घर पहुंचे मुख्यमंत्री
दरअसल, मुख्यमंत्री योगी ने सुबह-सुबह जाकर भगवान राम के दर्शन किए। इसके बाद सीएम ने छावनी में जाकर महंत नृत्य गोपाल दास जी से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इसके साथ ही सीएम एक गरीब परिवार के घर पहुंचे और उनको दिवाली की शुभकामनाएं देकर खैर-खबर जानी।

अयोध्या में अनोखी दिवाली: जमीं पर उतरे लाखों तारे
सीएम योगी ने दीवाली पर उत्तर प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं दीं। कहा- आज 'श्री अयोध्या जी' में दीपावली के पावन पर्व के पुनीत अवसर पर प्रभु श्री रामलला जी के दिव्य दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कृपानिधान रघुकुल नंदन सम्पूर्ण विश्व का कल्याण करें। सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। आज आपसे अधिक प्रसन्न कौन होगा! आखिर प्रभु श्री राम की जन्मभूमि आस्था के दीपों से जगमगा रही है और श्री अयोध्या जी का पुरातन गौरव पुनर्स्थापित हो रहा है। हे प्रभु! हम सभी पर आपकी कृपा बनी रहे।

अयोध्या में अनोखी दिवाली, जमीं पर उतरे लाखों तारे
बता दें कि बुधवार शाम को रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का कार्यक्रम हुआ। दिवाली (diwali 2022) की पूर्व संध्या पर 12 लाख मिट्टी के दीयों से अवध का श्रृंगार किया गया है, जो एक रिकॉर्ड भी है। लेजर लाइट से सजे नगर की छटा देखते ही बन रही है। पहली बार सरयू तट पर 9 लाख दीये प्रज्ज्वलित किए गए हैं। तीन लाख दीये राम नगरी के मठ और मंदिरों में जलाए गए हैं। अयोध्या में यह पांचवा साल है जब दीपोत्सव का आयोजन किया गया है।

यह भी पढ़ें-Diwali 2021: पटाखों पर कई राज्यों में फुल बैन, जानिए कहां कितनी छूट..कैसे कर सकेंगे दिवाली पर आतिशबाजी

यह भी पढ़ें-अद्भुत अयोध्या : सरयू तट पर लेजर, लाइट एंड साउंड शो, थ्रीडी किरणों से जगमगाया आसमान, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, अब बाबा साहेब की प्रतिमा को मिलेगी फुल सिक्योरिटी
IndiGo flights : कभी गु्स्सा तो कभी आंसू, वाराणसी में बुजुर्ग यात्रियों का दर्द