MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • अद्भुत अयोध्या : सरयू तट पर लेजर, लाइट एंड साउंड शो, थ्रीडी किरणों से जगमगाया आसमान, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

अद्भुत अयोध्या : सरयू तट पर लेजर, लाइट एंड साउंड शो, थ्रीडी किरणों से जगमगाया आसमान, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

अयोध्या : दिवाली (diwali 2021) का पर्व है और इस पर्व पर अयोध्या (ayodhya) राममय। रामनगरी की खूबसूरती में रंग-बिरंगी लाइटें चार चांद लगा रही हैं। होलोग्राफिक लाइट की जरिए महर्षि वाल्मीकि की राम कथा सुनाई गई। एक तरफ 12 लाख दीये अपनी रोशनी से अवध का श्रृंगार किए हुए हैं तो दूसरी ओर भव्‍य लेजर शो पूरे नगर को ही रोशन बना रहे हैं। श्रीराम आगमन के उपलक्ष्‍य में शानदार आतिशबाजी के भी इंतजाम किए गए। पंचम दीपोत्‍सव के दौरान एक नया कीर्तिमान भी बना। यह उपलब्धि गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो गई, जिसका सर्टिफिकेट भी जारी किया गया है, जिसमें इसे शानदार बताया गया है। देखें लेजर लाइट शो की शानदार Photos...

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Nov 03 2021, 09:50 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

दीये, आतिशबाजी और लेजर शो से जगमगाया सरयू तट, भव्य है इस बार अयोध्या का नजारा। सरयू किनारे बने राम की पैड़ी घाट पर अब तक का सबसे मॉर्डन लेजर शो हो रहा है। राम की पैड़ी लाइटों से जगमगा रही है। बड़ी संख्या में लोग इस लेजर एंज लाइट शो का लुत्फ उठा रहे हैं।

28

इन खास लेजर लाइटों की रोशनी करीब 5 किलोमीटर दूर तक फैली हुई है। इसकी सतरंगी छटा सरयू के पानी में भी दिखाई दे रही है। लेजर लाइट से आसमान में तरह-तरह की कलाकृतियां भी उकेरी जा रही हैं।

38

शाम ढलते ही मल्टीमीडिया सर्च लाइट एंड साउंड प्रोजेक्शन मैपिंग लेजर शो ने वहां आए श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। लेजर शो के जरिए रामलीला देख भक्त भावविभोर हो गए। जय श्रीराम के नारों से अयोध्या नगरी गूंज उठी। 

48

प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर शो, लाइट एंड साउंड शो और पाइसेस तकनीक दीपोत्सव को जीवंत बना रहे हैं। लेजर ग्राफिक्स, डिम लाइट सब न्यू वर्जन में है। नई इफेक्ट्स डालने वाली लाइटें भी लगाई जा रही हैं।

58

लेजर और लाइट शो के लिए 32 फीट पर साउंड सिस्टम लगाया गया है। तीन लेयर की लाइटें लगाई गई हैं। दीपोत्सव कार्यक्रम में अयोध्या के नया घाट पर आतिशबाजी की गई। राम की पैड़ी पर लेजर शो के लिए तीन अलग-अलग तरह की स्क्रीन लगाई गई हैं। 

68

राम की पैड़ी पर जिधर नजर जा रही है उधर राम भक्त दिखाई दे रहे हैं। दिवाली के मौके पर अयोध्या पूरी तरह रोशनी में सराबोर है। लेजर और लाइट शो के के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

78

सरयू किनारे लगी लेजर लाइटों से निकलने वाली थ्री डी किरणों से आसमान जगमगा रहा है। सऊदी अरब से आई 337 फीट की स्क्रीन लगाई गई हैं। इसी स्क्रीन पर महर्षि वाल्मीकि राम कथा सुनाते दिख रहे हैं।

88

रंगोली और दीपक से सजे घाट, अवध में भजन कीर्तन और सरयू की सुंदरता का नजारा खास है। मठ-मंदिर, घर-द्वार सजे हुए हैं। भगवान राम के आगमन का जश्न मनाया जा रहा है। गर्भगृह को भी भव्य तरीके से सजाया गया है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved