एटा: मामूली सी बात पर थानाध्यक्ष ने लोहे की रॉड से पत्नी को पीटा, पीड़िता ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

Published : Oct 02, 2022, 01:53 PM IST
एटा: मामूली सी बात पर थानाध्यक्ष ने लोहे की रॉड से पत्नी को पीटा, पीड़िता ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

सार

यूपी के एटा जिले में मामूली सी बात पर थानाध्यक्ष का पारा इतना चढ़ा कि उन्होंने लोहे की रॉड से अपनी पत्नी की पिटाई कर डाली। जिसके बाद पीड़िता स्वयं ही इलाज करवाने के लिए एटा मेडिकल कॉलेज पहुंची है। पीड़िता के शरीर पर चोट के निशान हैं।

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले में तैनात एक थानाध्यक्ष ने शनिवार की रात अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान पीड़िता के शरीर पर चोट के निशान भी बन गए हैं। पिटाई से गायल पत्नी को इलाज के लिए एटा मेडिकल कॉलेज लेकर आया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान पीड़िता ने थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए खुद के साथ होने वाली घरेलू हिंसा की जानकारी दी। पीड़िता का कहना है कि शादी के पांच दिनों बाद से ही उसका पति उसकी पिटाई करता चला आ रहा है। जिससे वह काफी परेशान हो गई है। 

थानाध्यक्ष ने लोहे की रॉड से की पत्नी की पिटाई
मेडिकल कॉलेज में पीड़िता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बीते शनिवार की रात को उनके पति आगरा से ड्यूटी कर घर वापस आए थे। इस दौरान खाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ जाने पर नाराज थानाध्यक्ष ने लोहे की रॉड से पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर डाली। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान वह मदद के लिए भी काफी चीखी-चिल्लाई लेकिन उन्हें कोई बचाने नहीं आया। जिसके बाद वह खुद किसी तरह से एटा मेडिकल कॉलेज अपना इलाज करवाने पहुंची है। 

पीड़िता के पति के महिला सिपाही से हैं संबंध
थानाध्यक्ष की पत्नी ने बताया कि शादी के पांच दिन के बाद ही उसके पति ने उसे प्रताड़ित करना और मारपीट करना शुरूकर दिया था। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पति के किसी महिला कांस्टेबल से संबंध हैं। जिसके चलते भी उन दोनों के बीच में अक्सर विवाद होता है। वहीं पति के परिजनों को भी थानाध्यक्ष के महिला कांस्टेबल से संबंध होने की जानकारी है। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने मामले को छिपाकर उनकी शादी करवा दी। उन्होंने बताया कि वह इस मामले की पहले भी उच्चाधिकारियों से शिकायत कर चुकी हैं।

एटा: 10वीं की छात्रा ने मां के फोन छिनने पर नदी में लगाई छलांग, नाबालिग को बचाने की जगह लोग बनाते रहे वीडियो

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

LDA Plot Scheme: 24 घंटे में 540 आवेदन, लखनऊ की इस योजना पर टूट पड़े लोग
School Holiday: बारिश के चलते कल बंद रहेंगे UP के इस जिले के स्कूल, आदेश जारी