एकजुट हो रहे कई राज्यों के किसान, लखीमपुर खीरी में बड़े प्रदर्शन की है तैयारी!

Published : May 01, 2022, 02:34 PM IST
एकजुट हो रहे कई राज्यों के किसान, लखीमपुर खीरी में बड़े प्रदर्शन की है तैयारी!

सार

लखीमपुर खीरी में किसानों समेत आठ लोगों की मौत के मामले में किसान संगठन एक बार फिर से लामबंद दिखाई पड़ रहे हैं। 5 मई को कई संगठन लखीमपुर में एकजुट होंगे। इसको लेकर लगातार तैयारी जारी है। 

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से किसान नेता जुटने वाले हैं। यह सभी किसान नेता लखीमपुर खीरी में जुटेंगे। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन ने जानकारी दी कि संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले यूनियन के लोग 5 मई को लखीमपुर खीरी पहुंच रहे हैं। इसको लेकर लगातार तैयारी जारी है। भारतीय किसान यूनियन का कहना है कि वह मृतक किसानों को इंसाफ दिलाने के लिए लखीमपुर पहुंचेंगे। 

किसानों को इंसाफ दिलाने के लिए एकजुट होंगे संगठन के लोग 
आपको बता दें कि बीते साल 3 अक्टूबर को लखीमपुर में हुई किसानों की मौत के बाद हिंसा भड़की थी। हिंसा के दौरान कुल 8 लोगों की मौत का मामला सामने आया था। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ था। वहीं अब आ रही ताजा जानकारी के अनुसार भाकियू यहां फिर से बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भारतीय किसान यूनियन (पंजाब) के महासचिव हरिंदर सिंह लाखोवाल ने जानकारी दी कि एसकेएम के बैनर तले किसान यूनियन के लोग लखीमपुर में एकजुट होंगे। यहां बीते साल मारे गए किसानों को इंसाफ सुनिश्चित करने के लिए 5 मई को भारी संख्या में लोग पहुंचेंगे। इसके लिए 4 मई को पंजाब से किसान रवाना होंगे। इसी के साथ वह राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा के किसानों के साथ लखीमपुर खीरी पहुंचेंगे। 

जेल में है आरोपी आशीष मिश्रा
फिलहाल लखीमपुर खीरी मामले में आरोपी आशीष मिश्र अभी जेल में हैं। फरवरी में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने आशीष को जमानत दी थी जिसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खारिज कर दिया गया था। इसके बाद 24 अप्रैल को आशीष मिश्रा ने कोर्ट में सरेंडर किया था। 

स्कूल जाने के दौरान हुई मुलाकात के बाद नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला ये राज

नौकरी ज्वाइन करने आई नर्स का शव दीवार से लटकता मिला, युवती के मामा ने लगाया ये गंभीर आरोप

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
Rahul Gandhi Convoy Accident: राहुल गांधी के काफिले का एक्सीडेंट, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराईं गाड़ियां