फतेहपुर: अवैध संबंधों में रोड़ा बन रही बुजुर्ग मां को बेटे-बहू ने उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा

Published : Jun 06, 2022, 02:55 PM IST
फतेहपुर: अवैध संबंधों में रोड़ा बन रही बुजुर्ग मां को बेटे-बहू ने उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा

सार

फतेहपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया। यहां देवर और भाभी ने मिलकर अवैध संबंधों के चलते सास को मौत के घाट उतार दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस पूरी घटना का खुलासा हुआ। 

फतेहपुर: जनपद में रिश्तों के शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां भाभी के साथ अवैध संबंध का विरोध करना एक मां को भारी पड़ गया। बेटे ने बुजुर्ग मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस जघन्य वारदात को अंजाम देने में उसकी भाभी ने भी उसका साथ दिया। हत्या के बाद दोनों ने शव को ठिकाने लगाने का भी प्रयास किया लेकिन इसकी भनक लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बेटे व भाभी को हिरासत में ले लिया। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा 
पुलिस ने बुजुर्ग महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से गला दबाकर हत्या करने औऱ सिर पर चोट का भी खुलासा हुआ। मामले में पुलिस ने छोटे बेटे और उसकी भाभी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात को कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने कबूला जुर्म
घटना बिंदकी कोतवाली इलाके के हसनापुर गांव से सामने आई है। जहां बिंदकी कोतवाली के सीओ योगेंद्र सिंह मलिक ने जानकारी दी कि शुक्रवार की रात को पुलिस ने 60 वर्षीय रामश्री का शव बरामद किया। मृतक के परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने वहां पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इसी के साथ सिर पर चोट के निशान भी पाए गए। ग्रामीणों से पूछताछ पर उन्होंने मृतक के छोटे बेटे संतराम और बड़ी बहू कामिनी पर शक जताया। दोनों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हो सका। 

गाज़ियाबाद में शादी के बाद खुला ड़ॉक्टर का राज़, हकीकत जानने के बाद दुल्हन के उड़ गए होश

पति, पत्नी और गर्लफ्रेंड: सोचा था मैडम को गांव भेजकर अय्याशी करेंगे, लेकिव वो ज्यादा स्मार्ट निकली

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बारात पहुंची, तभी पुलिस लेकर आ गई गर्लफ्रेंड... फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया
Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल