प्रेमी के बुलाने पर प्रेमिका ने मिलने से किया इंकार, आहत होकर युवक ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम

Published : May 21, 2022, 04:12 PM IST
प्रेमी के बुलाने पर प्रेमिका ने मिलने से किया इंकार, आहत होकर युवक ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम

सार

युवक ने अपनी प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाता है लेकिन उसने आने से मना कर दिया। इस बात से आहत होकर युवक ने अपने दोनों हाथों को चाकू से काट लिया। इसकी जानकारी वहां पर मौजूद लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के जिले महाराजगंज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शहर के पनियरा थाना क्षेत्र में प्रेमिका को मिलने के लिए प्रेमी ने बुलाया था। लेकिन प्रेमिका ने मिलने से मना कर दिया। जिससे आहत होकर युवक ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए खुद के साथ ही गलत कर लिया। प्यार में अंधे युवक ने ये कदम उठाने से पहले कुछ भी नहीं सोचा। प्रेमिका के न मिलने से हताश युवक ने अपने दोनों हाथों को चाकू से काट लिया।

तीन सालों से चल रहा है दोनों का रिश्ता
प्रेमी युवक ने दोनों हाथों को चाकू से काट लिया जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने लहुलूहान युवक को पीएचसी पनियरा में भर्ती कराया है। जहां पर उसकी हालत बेहद गंभीर थी। जिसके बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। युवक ने बताया कि वह एक युवती से प्रेम करता है। उसके साथ काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा है। प्रेमी युवक युवती से शादी भी करना चाहता है लेकिन अब वह शादी करने से मना कर रही है। दोनों का रिश्ता करीब तीन सालों से चल रहा है।

शनिवार की सुबह युवक ने प्रेमिका को बुलाया
युवक ने पूछताछ में बताया कि मोबाइल पर मिस कॉल से शुरू हुई दोनों की बातचीत लगातार जारी रही। लेकिन शनिवार सुबह युवक अपनी प्रेमिका को मिलने के लिए बुला रहा था लेकिन प्रेमिका ने उससे मिलने से मना कर दिया। उसके बाद युवती को कई बार कॉल किया, मिलने के दबाव बनाया  लेकिन फिर फोन बंद आने लगा। इसी बात से परेशान होकर युवक ने ऐसा कदम उठा लिया। युवती के फोन न उठाने के बाद युवक कई घंटों तक घूमता रहा।

फोन करने के बाद घूमता रहा दो तीन घंटे तक
युवती के मना करने की बात से युवक परेशान हो गया। करीब दो-तीन घंटे इधर-उधर घूमने के बाद उसने अपने दोनों हाथों को चाकू से काट लिया। वह लहुलूहान होकर मौके पर ही गिर गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक को पीएचसी पनियरा पर भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल महराजगंज रेफर किया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष रमाशंकर चौधरी ने बताया कि इसकी जानकारी युवक के परिजनों को दी गई है। जिसके बाद युवक के परिजन अस्पताल पहुंच गए।

डीजे पर डांस को लेकर बारातियों और घरातियों में चले लात-घूंसे, दूल्हे के चाचा गंभीर रूप से हुए घायल

प्रेमिका ने चाचा के साथ मिलकर दिया बड़ी वारदात को अंजाम, जानकर दंग रह गए लोग

बलरामपुर में बीच बाजार में अचानक गैस सिलिंडर हुआ ब्लास्ट, इलाके में मच गई भगदड़

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP News: सहारनपुर में CM योगी का विपक्ष पर हमला, विकास और कनेक्टिविटी मॉडल का किया जिक्र
Yogi Government: निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया से बदली यूपी की सरकारी नौकरी व्यवस्था, युवाओं ने जताया भरोसा