गोंडा में पुलिस कस्टडी में युवक की हुई मौत, परिजन ने हत्या का आरोप लगाकर जमकर किया हंगामा

Published : Sep 15, 2022, 10:30 AM ISTUpdated : Sep 15, 2022, 10:57 AM IST
गोंडा में पुलिस कस्टडी में युवक की हुई मौत, परिजन ने हत्या का आरोप लगाकर जमकर किया हंगामा

सार

यूपी के जिले गोंडा में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत हो गई है। परिजन ने पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाया है। दरअसल युवक को बुधवार को एक झोलाछाप डॉक्टर की मौत मामले को लेकर थाने  में पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

गोंडा: उत्तर प्रदेश के जिले गोंडा में पुलिस कस्टडी में पूछताछ के लिए बुलाए गए एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट और हत्या का आरोप लगाया है। ऐसा बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान युवक की तबीयत बिगड़ गई। इस वजह से पुलिसकर्मियों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक को पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर की हत्या के मामले में पुलिस स्टेशन में बुलाया था।

घरवालों के साथ थाने पहुंचा था युवक
जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के थाना नवाबगंज क्षेत्र के अंतर्गत जैतपुर माझा गांव का है। इस गांव में झोलाछाप डॉक्टर की हत्या के मामले में देवनारायण यादव नाम के युवक को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन बुधवार की शाम उसकी पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। पुलिस के बुलाने पर दोपहर करीब तीन बजे देवा अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचा। उसके दो घंटे बाद पुलिस की पूछताछ के दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई। मृतक युवक देवनारायण उर्फ देवा बिजली में संविदा कर्मी लाइनमैन की नौकर करता था। 

पुलिसकर्मियों ने तबीतय खराब होने की दी सूचना
मृतक युवक के ताऊ राज बहादुर यादव का आरोप है कि हत्या के मामले में पुलिस ने बेटे का थाने बुलाया था। बुधवार को करीब तीन बजे नवाबगंज के थाने के कोतवाल ने एसओजी वालों को लड़के के सौंप दिया था। उसके बाद बताया गया कि लड़का बेहोश हो गया है जिला अस्पताल में देख लो आकर लेकिन जब तक अस्पताल पहुंचे तो बेटे की मौत हो चुकी थी। मृतक युवक के बड़े पापा का आरोप है कि पुलिस वालों ने युवक की हत्या कर दी है। बेटे की मौत पर परिजन इंसाफ मांग रहे है।

युवक की मौत पर एसपी ने कहीं ये बात
वहीं इस पूरे प्रकरण को लेकर एसपी आकाश तोमर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि ऐसी सूचना मिली थी एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाने में लाया गया था और उससे पूछताछ की जा रही थी। एसपी आगे कहते है कि फिर पता चला है कि उसकी तबीयत खराब हुई थी, उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि मृतक युवक के परिजन की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक का पोस्टमार्टम पैनल से कराया जाएगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। 

लखीमपुर कांड: मां के सामने ही दलित बेटियों को उठा ले गए हैवान, कुछ घंटे बाद खेत में मिली दोनों की लाश

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Madarsa Act: योगी कैबिनेट में बड़ा फैसला? अब मदरसों में सिर्फ 12वीं तक पढ़ाई, आगे क्या होगा?
Weather Forecast 4 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश