
आशीष पांडेय
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के जिले गोरखपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिससे सुनकर हर कोई दंग रह जाएगा। शहर में एक सौतेली सास ने जाने-अनजाने अपनी बहू के साथ ही दुष्कर्म की कहानी लिख दी। वह रोज दबाव बनाकर अपनी बहू को ससुर के पास भेजती थी। उसके बाद ससुर मौका पाकर बहू के साथ दुष्कर्म करता। पीड़िता के ससुराल में चल रही अनैतिक काम के खिलाफ थाने पहुंचकर पीड़िता थाने पहुंची। उन्होंने पुलिस के सामने पूरी कहानी बताई। जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया।
धमकी के साथ मुंह को किया जाता था बंद
जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के रामगढ़ताल क्षेत्र का है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति पर पुलिस ने अपनी बहू से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। बहू का आरोप है कि सौतेली सास खुद ही ससुर के पास जबरन भेजती थी। इतना ही नहीं विरोध करने पर उसने धमकी भी देती थी और मुंह बंद रखने का दबाव बनाया जाने लगा। पीड़िता के आरोपों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी मूल रूप से गोरखपुर के ही बेलघाट क्षेत्र का रहने वाला है और परिवार के साथ रामगढ़ताल इलाके में रहता है।
बहु ने तंग आकर ससुर के खिलाफ दी तहरीर
पीड़ित बहु का आरोप है कि सास सौतेली है इसलिए आए दिन वह दबाव बनाकर ससुर के पास भेजती थी। एक दिन मौका पाकर ससुर ने उससे दुष्कर्म किया। उसके बाद उसका मुंह बंद रखने का दबाव भी बनाया जाने लगा। जिसके बाद पीड़िता ने रामगढ़ताल थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर रविवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया है। राज्य में इस प्रकार के कई मामले सामने आ चुके है। जहां आए दिन रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटनाएं सामने आ रही है। शहर में इस घटना के बारे में सुनकर हर कोई दंग रह गया कि सास अपनी बहु के साथ अपने ही पति से दुष्कर्म करवाती रही।
सालों तक युवती से शादी के बहाने बनाता रहा शारीरिक संबंध, विरोध करने पर युवक देता था इस बात का हवाला
मेरठ के स्कूल-कॉलेज में अचानक ही घोषित किया गया अवकाश, जानिए क्या है वजह
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।