यूपी के गोरखपुर जिले में प्रेम-प्रसंग में फंसाकर युवक युवती से सालों तक दुष्कर्म करता रहा। युवती को शादी के बहाने पास बुलाता और विरोध करने पर इसी बात का हवाला भी देता था। लेकिन लड़की के सब्र का बांध टूट गया और थाने में जाकर उसके खिलाफ तहरीर दी।

रजत भट्ट
गोरखपुर:
उत्तर प्रदेश में बीते कुछ समय से राज्य के अनेक जिलों में प्रेम प्रसंग के कई मामले सामने आ रहे हैं। कुछ मामलों पुलिस की सूझबूझ से तो निपट जाते हैं। तो वहीं कुछ ऐसे मामले होते हैं, जो पुलिस के लिए सिरदर्द बन जाते हैं। जी हां कुछ ऐसा ही मामला गोरखपुर के कैंपियरगंज के चिलुआताल थाना क्षेत्र के एक गांव से आया हैं। जहां पर अपने रिश्तेदार के यहां आया एक युवक गांव की एक लड़की को अपने प्रेम जाल में फसा लेता है। युवक दो वर्षों तक उस युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। वहीं युवती जब शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दी तो युवक उससे कहता कि मैं शादी कर लूंगा। इसी तरह की बातों में बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लेता था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस को दी तहरीर में युवती ने खोले कई राज
दरअसल मजनू चौकी क्षेत्र के गांव की 19 वर्षीय पीड़िता ने चिलुआताल पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पड़ोस में रिश्तेदारी में आया एक युवक 2020 में उससे मिला। जब दोनों के बीच बातचीत होने लगी तो दोनों मिलने लगे। इस दौरान युवक ने शादी की बात कही और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिया। इतना ही नहीं युवक ने कई बार उसे बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जब युवती मना करती तो युवक उसे डरा धमका कर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता। इन सब के बाद जब युवती ने शादी की बात कही तो युवक ने कहा मैं शादी नहीं कर सकता। मैं अपने घर वालों के खिलाफ नहीं जाऊंगा। चिलुआताल पुलिस युवती की तहरीर पर धारा 376, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रहे हैं।

पीड़ित युवती को युवक ने दी थी धमकी
युवती के मुताबिक पहले युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और शादी की बात करने पर मना भी कर दिया। युवती का कहना है कि युवक ने दुष्कर्म के बाद कहा कि तुम्हारे खिलाफ पुलिस की कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद पीड़ित युवती ने चिलुआताल पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की हैं। जिसके बाद चिलुआताल पुलिस द्वारा युवक के खिलाफ रेप और धमकी का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। इस प्रकार के मामले पहले भी राज्य में आ चुके हैं। जहां लोग बहला फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाते है और उसके बाद शादी करने से मना कर देते है।

यूपी एसटीएफ ने 3 तस्करों को किया गिरफ्तार, कैप्सूल नुमा टैंकर में करोड़ों का गांजा भरकर करते थे सप्लाई

मेरठ के स्कूल-कॉलेज में अचानक ही घोषित किया गया अवकाश, जानिए क्या है वजह

आजमगढ़: प्यार का दुश्मन बना जमाना, इस डर से ससुराल छोड़ने को मजबूर हो रही मुस्लिम से हिंदू बनी मोमिन