हमीरपुर इलेक्शन रिजल्ट 2022: जानें जिले की सभी 2 विधानसभा सीटों पर कौन हारा और कौन जीता

Published : Mar 10, 2022, 01:42 AM ISTUpdated : Mar 11, 2022, 12:57 PM IST
हमीरपुर इलेक्शन रिजल्ट 2022: जानें जिले की सभी 2 विधानसभा सीटों पर कौन हारा और कौन जीता

सार

हमीरपुर जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर परिणाम घोषित हो चुके हैं। यहां भाजपा ने बाजी मारी है। हमीरपुर में भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार ने और राठ सीट पर भाजपा प्रत्याशी मनीषा ने जीत दर्ज की है। 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आज गुरुवार 10 मार्च को जारी हो गया है। यहाँ हमीरपुर जिले की दो विधान सभा सीटों में से दोनों सीट पर भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की है जिसमें हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी डॉ मनोज कुमार ने जीत दर्ज की है। वहीं राठ सीट से भाजपा  प्रत्याशी मनीषा ने जीत दर्ज की है। हमीरपुर जिले (Hamirpur District) की सभी 2 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर वोटिंग तीसरे चरण (Third Phase Voting) में यानी 20 फरवरी को संपन्न हो गई। 2017 के विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2017) में भाजपा का इस जिले में दबदबा था। पिछले चुनाव में भाजपा ने सभी 2 सीटों पर जीत दर्ज की थी। राठ इस जिले की सुरक्षित सीट है। 

Hamirpur Election Results 2022 Live: हमीरपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ मनोज कुमार ने जीत हासिल की है।  2017 में भाजपा के अशोक सिंह चंदेल  करीब 48 हजार वोटों से जीते थे।  2019 में उपचुनाव हुआ, जिसमें भाजपा के युवराज ने जीत दर्ज की थी। 

Rath Election Results 2022 Live:हमीरपुर के राठ सीट से बीजेपी प्रत्याशी मनीषा ने जीत दर्ज की है। राठ सीट पर भाजपा से मनीषा अनुरागी, सपा गठबंधन से चंद्रवती वर्मा, बसपा से प्रसन्न भूषण और कांग्रेस से कमलेश निवास मैदान में हैं। 2017 में भाजपा से मनीषा अनुरागी करीब एक लाख पांच हजार वोटों से जीती थीं। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

वाराणसी जिला कोर्ट में अमिताभ ठाकुर की पेशी, सुरक्षा के बीच छावनी में बदला कचहरी परिसर
नोटिस दिखाया, मोबाइल छीने और ले गए लाखों, फर्जी CBI बनकर घर में घुसे बदमाश