ऑनर किलिंग: प्रेमी की घर पहुंची छात्रा को पिता-पुत्र ने कुल्हाड़ी और चाकू से उतारा मौत के घाट

Published : Apr 13, 2022, 02:43 PM IST
ऑनर किलिंग: प्रेमी की घर पहुंची छात्रा को पिता-पुत्र ने कुल्हाड़ी और चाकू से उतारा मौत के घाट

सार

मुरादाबाद में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां भोजपुर थाना अंतर्गत प्रेमी के घर पहुंची एक छात्रा को उसके पिता और भाई ने कुल्हाड़ी और चाकू से मौत के घाट उतार दिया। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। 

मुरादाबाद: भोजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव से ऑनर किलिंग की वारदात सामने आई है। यहां बुधवार सुबह प्रेमी के घर गई छात्रा को उसके पिता और भाईयों ने कुल्हाड़ी और चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के सामने आने के बाद गांव में सनसनी मची हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद से आरोपी पिता और भाई फरार बताए जा रहे हैं। 

पुलिस की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार भोजपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत किसान की 17 वर्षीय बेटी कक्षा 12 की छात्रा थी। उसका प्रेम संबंध गांव के ही दूसरी बिरादरी के 18 वर्षीय युवक से चल रहा था। बुधवार की सुबह छात्रा उसके घर पहुंच गई और वहीं बैठ गई। वह जिद करने लगी कि शादी करेगी और अब यही रहेगी। जिसके बाद युवक के परिवार में हड़कंप मच गया। 

छात्रा ने किया वापस लौटने से इंकार 
मामले के बीच युवक का पिता प्रधान के पास पहुंचा और पूरी घटना से अवगत करवाया। जिसके बाद प्रधान ने छात्रा के पिता से फोन पर बात कर उसे समझाकर वापस ले जाने के लिए कहा। हालांकि छात्रा के पिता और भाई नहीं आए। हालांकि उन्होंने कहा कि प्रधान और युवक के परिजन खुद ही बेटी को समझाकर वापस भेज दें। हालांकि छात्रा ने उनके समझाने पर भी लौटने से इंकार कर दिया। 

इसी बीच छात्रा के पिता और भाई चाकू और कुल्हाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रा पर ताबड़तोड़ कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र का कहना है कि आरोपी अभी फरार है। आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

दसवीं से चल रहा था प्रेम प्रसंग 
ग्रामीणों के अनुसार छात्रा और युवक अलग-अलग बिरादरी के हैं। दोनों साथ ही साथ में पढ़ते थे। लेकिन युवक दसवीं कक्षा में फेल हो गया था। इसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। जबकि छात्रा दसवीं में पास हो गई थी और उसने अपनी पढ़ाई को आगे भी जारी रखा। हालांकि दोनों के प्रेम संबंध आगे भी बरकरार रहें।  

मानकों को पूरा न करने वाले और नियम विरुद्ध संचालित नर्सिंग कॉलेजों पर कसा जाए शिकंजा, सीएम योगी ने दिए निर्देश

कृषि सेक्टर के रोडमैप को लेकर होगी अहम बैठक, सीएम योगी के साथ कई मंत्री भी रहेंगे मौजूद

कन्नौज में झाड़ियों में पुआल से ढका मिला किसान का शव, परिजनों ने 2 लोगों पर लगाया आरोप

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Agriculture News: साथी पोर्टल से बीज वितरण पारदर्शी, किसानों को मिलेगा असली और गुणवत्तापूर्ण बीज
Mahashivratri 2026: गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का रुद्राभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना