बारात से लौटा पति, अंदर जाते ही काट डाली पत्नी की गर्दन, फिर थाने में जाकर सुनाई ये स्टोरी

Published : May 10, 2021, 12:27 PM IST
बारात से लौटा पति, अंदर जाते ही काट डाली पत्नी की गर्दन, फिर थाने में जाकर सुनाई ये स्टोरी

सार

प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल का कहना है कि आरोपी अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों को लेकर शक करता था। सोमवार की सुबह भी यही हुआ, जिस कारण उसने धारदार हथियार से हमला बोल कर हत्या कर दी, फिलहाल अभी आरोपी के खिलाफ तहरीर नहीं मिली है।

जालौन (Uttar Pradesh) । बारात से भोर में लौटे पति ने आधे घंटे देरी से दरवाजा खोलने पर पत्नी की हत्या कर दिया। इसके बाद कई घंटे शव के पास बैठा रहा, फिर सोमवार सुबह थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी पति पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। फिलहाल अभी आरोपी पर कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। यह पूरा मामला रामपुरा थाना क्षेत्र के सुभाष नगर वार्ड नंबर 2 का है। 

यह है पूरा मामला
शिवराज पाल का आए दिन अपनी पत्नी गीता (35) से विवाद होता रहता था। रविवार की रात शिवराज एक शादी समारोह में गया हुआ था। सोमवार की सुबह तकरीबन 4 बजे वह घर वापस लौटा और दरवाजा खटखटाया। लेकिन, पत्नी गीता ने करीब आधे घंटे बाद दरवाजा खोला। जिस पर पति शिवराज को पत्नी पर शक हुआ। दोनों में विवाद होने लगा।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
कहासुनी में विवाद इतना बढ़ गया कि शिवराज ने अपनी धारदार हथियार से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शिवराज बड़ी देर तक शव के पास ही बैठा रहा और सुबह होने पर वह थाने में सरेंडर करने पहुंच गया। घटना की जानकारी होने पर रामपुरा थाना प्रभारी जेपी पाल ने तत्काल उसे हिरासत में ले लिया। साथ ही घटनास्थल पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घर के बाहर खून से लथपथ शव पड़ा था।

किसी ने नहीं दी तहरीर
प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल का कहना है कि आरोपी अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों को लेकर शक करता था। सोमवार की सुबह भी यही हुआ, जिस कारण उसने धारदार हथियार से हमला बोल कर हत्या कर दी, फिलहाल अभी आरोपी के खिलाफ तहरीर नहीं मिली है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: आगरा से वाराणसी तक तपेगा उत्तर प्रदेश, जानिए आपके जिले का हाल
राम मंदिर से किसने चुराए 200 करोड़? केजरीवाल ने किया बड़ा खुलासा..बोले-सच सरकार गिरा देगा