यूपी में 11 और जिलों में लग रहा 18 प्लस के लोगों को टीका, आज इतने युवाओं को लगाया जाएगा पहला डोज

लखनऊ समेत प्रदेश के सात जिलों में बीती एक मई से इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण जारी है। प्रदेश के 362 केंद्रों पर 18 से 44 वर्ष के 56,800 युवाओं को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इन सभी ने अपना ऑनलाइप पंजीकरण कराया है।

Asianet News Hindi | Published : May 10, 2021 6:08 AM IST

लखनऊ (Uttar Pradesh ) । कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव के लिए सरकार द्वारा चलाया जा रहा टीकाकरण महाअभियान अब और जोर पकड़ रहा है। दूसरा चरण में सोमवार से 11 और जिलों को जोड़ा गया है। ये वो जिले हैं, जहां कोरोना वायरस के ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। बता दें कि इसके पहले सात जिलों में ही टीकाकरण अभियान चल रहा था। ऐसे में अब कुल 18 जिलों में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण होगा। इसके लिए 362 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें सोमवार को 56,800 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।

56,800 युवाओं को टीकाकरण लगाने का लक्ष्य
लखनऊ समेत प्रदेश के सात जिलों में बीती एक मई से इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण जारी है। प्रदेश के 362 केंद्रों पर 18 से 44 वर्ष के 56,800 युवाओं को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इन सभी ने अपना ऑनलाइप पंजीकरण कराया है।

इन जिलों चलेगा टीकाकरण अभियान
जिन 11 जिलों में 18 प्लस के टीकाकरण की शुरुआत होगी, उनमें आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, फीरोजाबाद, गाजियाबाद, झांसी, मथुरा, मुरादाबाद, सहारनपुर, शाहजहांपुर और गौतम बुद्ध नगर शामिल हैं। लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और बरेली शामिल है। 

कहां कितने केंद्र और टीके लगाने का है लक्ष्य
जिला         केंद्र        लक्ष्य
लखनऊ     16          3700
वाराणसी     17          3300
बरेली          31         4000
कानपुर       21         4000
प्रयागराज    20          4000
गोरखपुर      27           4000
आगरा         22           4000
मेरठ           23          3300
अलीगढ़       26           3300
मुरादाबाद     22           2800
सहारनपुर     17           3100
फीरोजाबाद  13           2300
मथुरा           14            2300
अयोध्या        15            2300
गाजियाबाद   16            3100
गौतमबुद्धनगर 16         2700
झांसी            18          2000
शाहजहांपुर    27          2600 

 

Share this article
click me!