शादी के बाद प्रेमी से थे अवैध संबंध, पति की हत्या कर पशु चिकित्सालय के पास छिपाया शव, पत्नी गिरफ्तार

Published : May 24, 2022, 05:07 PM IST
शादी के बाद प्रेमी से थे अवैध संबंध, पति की हत्या कर पशु चिकित्सालय के पास छिपाया शव, पत्नी गिरफ्तार

सार

 गौतमबुद्ध नगर में बीते 19 मई को एक युवक की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। लगातार चल रही छानबीन के बाद मामले में मृतक की पत्नी की खास भूमिका निकलकर सामने आई। जिसके बाद मंगलवार को पुलिस की ओर से आरोपी पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

नोएडा: यूपी (Uttar Pradesh) के गौतमबुद्ध नगर में बीते 19 मई को एक युवक की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। लगातार चल रही छानबीन के बाद मामले में मृतक की पत्नी की खास भूमिका निकलकर सामने आई। जिसके बाद मंगलवार को पुलिस की ओर से आरोपी पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गांव के पशु चिकित्सालय के पास फेका गया था शव
सहायक पुलिस आयुक्त बृजनंदन राय ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र के देवटा गांव में रहने वाले सतीश नामक व्यक्ति की 19 मई को ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। राय ने कहा कि सतीश के परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को इस मामले में आरोपी पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि शव को गांव के पशु चिकित्सालय के पास फेंका गया था। 

पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने की थी हत्या
पुलिस अफसरों के अनुसार,  जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिरी और सर्विलांस विधि के आधार पर मृतक की पत्नी पूजा तथा उसके प्रेमी रामकिशोर और रामकिशोर के साथी मनजीत को गिरफ्तार किया है। सहायक पुलिस आयुक्त बृजनंदन राय  ने बताया कि पूछताछ से पुलिस को पता चला कि पूजा के रामकिशोर से अवैध संबंध हैं। सतीश को रास्ते से हटाने की नियत से उन्होंने घटना वाले दिन उसकी ईंट से कुचलकर हत्या की तथा शव को पशु चिकित्सालय के पास फेंक दिया। राय ने बताया कि आरोपियों के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिससे पुलिस को हत्या से जुड़े अहम सुराग मिला है।

ढाई करोड़ रुपये घूस लेने वाला अधिशासी अभियंता बर्खास्त, आरोप सही पाए जाने पर हुआ कार्रवाई

ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी में युवक और युवती ने 22वीं मंजिल से लगाई छलांग, जाने फिर क्या हुआ

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Today Weather in Lucknow: लखनऊ, आगरा, कानपुर और नोएडा में आज बारिश-तूफान का कॉम्बो, पढ़ें यूपी मौसम अपडेट
पहले बेरहमी से पीटा, फिर ऊपर की पेशाब, कानपुर सेक्स रैकेट के आरोपी रोहित वर्मा का शर्मनाक वीडियो