कन्नौज में झाड़ियों में पुआल से ढका मिला किसान का शव, परिजनों ने 2 लोगों पर लगाया आरोप

Published : Apr 13, 2022, 11:12 AM IST
कन्नौज में झाड़ियों में पुआल से ढका मिला किसान का शव, परिजनों ने 2 लोगों पर लगाया आरोप

सार

कन्नौज के सौरिख में संदिग्ध परिस्थितियों में किसान का शव खेत में मिला। किसान के शव को टुकड़ों में पुआल से ढका गया था। परिजनों ने शव मिलने के बाद गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आशंका जाहिर की है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के सौरिख में एक किसान का शव गांव के बाहर झाड़ियों के बीच टुकड़ों में पुआल से ढका हुआ मिला। किसान खेत जुतवाने के लिए गया हुआ था। मामले में परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

घटना सौरिख थाना अंतर्गत क्षेत्र से सामने आई है। ग्राम गोरखपुर के रहने वाले 40 वर्षीय विश्वप्रताप सिंह उर्फ समर पाल एक युवक का ट्रैक्टर और रोटावेटर लेकर खेत को जुतवाने के लिए गए हुए थे। जब शाम तक वह वापस नहीं आए तो परिजनों ने ट्रैक्टर मालिक से पूछताछ की और खोजबीन शुरू की।

खेत में खून से लथपथ मिला शव 
ट्रैक्टर मालिक ने किसान के बारे में कोई भी जानकारी होने से इंकार कर दिया। जिसके बाद खोजबीन करते परिजन खेत पहुंचे तो वहां किसान का शव देखा। किसान का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था और उसके पास में मोबाइल और गुटखे का पाउच भी पड़ा था। परिजन खून के निशान के सहारे ही पास की झाड़ियों तक पहुंचे। वहीं पर किसान का शव पुआल से ढका हुआ था। 

ट्रैक्टर मालिक पर लगाया हत्या का आरोप 
किसान विश्वप्रताप का शव टुकड़ों में मिलने के बाद गांव में हंगामा मच गया। परिजनों ने ट्रैक्टर मालिक पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल किया। जिसके बाद सीओ शिव कुमार थामा, प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद लोगों को समझाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के लिए 5124 पदों को मिली मंजूरी, सीआईएसएफ की तर्ज पर राज्य में बना UPSSF

यूपी में रिटायर होने वाले डॉक्टरों की होगी दोबारा तैनाती, 17 व 18 अप्रैल को होगी काउंसलिंग

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर, आगरा-मेरठ से गोंडा तक तपती गर्मी, राहत के आसार कम
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम