BJP विधायक के करीबी पूर्व प्रधान की दबंगों ने की हत्या, चुनावी रंजिश समेत कई मामलों को लेकर चल रहा था विवाद

यूपी के जिले कन्नौज में बीजेपी विधायक के करीबी पूर्व प्रधान की दबंगों ने हत्या कर दी है। उनकी हत्या चुनावी रंजिश समेत कई मामलों को लेकर की गई है। फिलहाल पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 15, 2022 3:58 AM IST

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के जिले कन्नौज में बीजेपी विधायक के करीबी पूर्व प्रधान की हत्या का मामला सामने आया है। पूर्व प्रधान को वर्तमान प्रधान ने पीट-पीटकर मार डाला। मृतक प्रधान के घरवालों का कहना है कि वर्तमान प्रधान की सदस्यता निलंबित होने के बाद पूर्व प्रधान को ग्रामसभा का सदस्य बनाया गया था। इसी को लेकर वर्तमान प्रधान रंजिश रखने लगा था। मृतक प्रधान बुधवार को गांव के ही स्कूल में हैंडपंप का काम कराने गए थे। वहीं पर वर्तमान प्रधान ने पकड़ लिया और अपने साथियों के साथ मिलकर पीट-पीटकर हत्या कर दी।

भ्रष्टाचार की शिकायत पर सीज हुआ था वित्तीय अधिकार
दरअसल तालग्राम थाना क्षेत्र के नरुइया ग्राम पंचायत में सरोजनी यादव चुनाव जीतकर प्रधान बनी थी। इसी के बाद से ही प्रधान सरोजनी यादव और पूर्व प्रधान अरुण शाक्य के बीच चुनावी रंजिश चल रही थी। गांव वालों का कहना है कि पूर्व प्रधान व ग्रामीणों ने वर्तमान प्रधान सरोजनी यादव पर विकास कार्यों व हैंडपंप रिबोर में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की थी। इस मामले की जांच के बाद प्रधान के वित्तीय अधिकार को सीज कर दिया गया था। उसके बाद विकास कार्यों को कराने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन हुआ था। इसमें पूर्व प्रधान को भी शामिल किया गया था।

Latest Videos

स्कूल में हैंडपंप को लेकर चल रहा था काम
इसके अलावा पूर्व प्रधान गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में हैंडपंप का काम करवा रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर वर्तमान प्रधान व पूर्व प्रधान के बीच कहासुनी हो गई। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बुधवार की देर शाम प्रधान के घरवालों ने पूर्व प्रधान व उसके भाई विजय और नीलू को लाठी-डंडों से पीटकर घायल भी किया। इस वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान पूर्व प्रधान अरुण ने दम तोड़ दिया।

आरोपियों को नहीं जाएगा बख्शा, पुलिस बल है तैनात
इस पूरी वारदात की जानकारी होते ही बीजेपी जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, बीजेपी विधायक अर्चना पांडेय समेत जिले के कई वरिष्ठ नेता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अरुण के हत्यारों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा और जो भी दोषी होगा उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर पुलिस ने मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि दो पक्षों के मध्य झगड़े में एक शख्स की मौत हुई है। उन्होंने आगे कहा कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। गांव में तनाव देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बैट से 2 पुलिसकर्मी कर रहे पिटाई, युवक जोर-जोर से चिल्लाकर नहीं मारने का कर रहा आग्रह, वीडियो वायरल

10वीं की छात्रा ने स्कूल में सुसाइड करने का किया प्रयास, बोली- टीचर टॉर्चर करने के साथ बोलते हैं ऐसी बात

BSP के सांसद ने UP सरकार पर उठाया सवाल, कहा- खराब सड़कों पर चलने में लगता है जैसे ऊंट की सवारी की जा रही हो

पति ने पत्नी का मुंह-हाथ बांधकर कमरे में किया बंद, 7 दिन बाद महिला की कोशिशों के बाद ऐसे मिली मुक्ति 

Share this article
click me!

Latest Videos

उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
हजारों समर्थकों के सामने ईरानी नेता खामेनेई ने खाई कसम, कहा- अब इजरायल खत्म
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका