करहल में भाजपा के विरोध में लगे बोर्ड की तस्वीरें वायरल, अखिलेश लड़ रहे इस सीट से चुनाव

Published : Jan 25, 2022, 12:00 PM IST
करहल में भाजपा के विरोध में लगे बोर्ड की तस्वीरें वायरल, अखिलेश लड़ रहे इस सीट से चुनाव

सार

करहल विधानसभा क्षेत्र के गांव टकहिया और सलूकनगर से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस तस्वीरों में कुछ बोर्ड लगाए गए हैं। इन बोर्ड में भाजपा नेताओं को गांव में न आने की चेतावनी दी गयी है। हालांकि इस तरह के किसी भी बोर्ड के लगे होने से प्रशासन ने इंकार किया है। बताया गया कि यह किसी व्यक्ति द्वारा की गई शरारत है। जिसमें एडिटिंग कर इन बोर्ड को करहल का बताया गया है।

मैनपुरी: जिले की करहल (Karhal) विधानसभा क्षेत्र के गांव टकहिया और सलूकनगर से सामने आई कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यह तस्वीरें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विरोध में लगाए गए धमकी भरे बोर्ड की हैं। इन लगाए गए बोर्ड पर लिखा गया है कि गांव में भाजपा वालों का आना सख्त मना है। इतना ही नहीं जानमाल की रक्षा भी स्वंय करने की चेतावनी भी दी गयी है। बोर्ड में सौजन्य से किसान एकता, सलूकनगर करहल मैनपुरी उप्र लिखा गया है। हालांकि तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आए प्रशासन ने तत्काल यह बोर्ड हटवा दिए हैं।

यह दोनों ही गांव जहां की तस्वीरें वायरल (Viral Images Karhal) हो रही हैं वह थाना बरनाहल के अंतर्गत आते हैं। वहीं थाना प्रभारी का इस मामले को लेकर कहना है कि गांव में इस तरह का कोई भी बोर्ड नहीं मिला है। ग्रामीणों से भी इस मामले को लेकर जानकारी की गई है। उन्होंने बताया कि किसी अराजकतत्व ने एडिटिंग कर यह बोर्ड सोशल मीडिया पर डाल दिया। जिसके बाद तस्वीरें वायरल होने लगीं। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं है। वहीं किसी को गिरफ्तार किए जाने की बात से भी उन्होंने साफतौर पर इंकार किया।

वीआईपी सीट है करहल 
यूपी चुनाव 2022 (UP Chunav 2022) में करहल वीआईपी सीट में से एक है। यहां से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इसके बाद से ही लगातार यह सीट सुर्खियों में बनी हुई है। एक ओर जहां यह सीट सपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है तो दूसरी और भाजपा भी यहां से मजबूत कैंडिडेट को मैदान में लाना चाहती है। 

करहल मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार बदल रही संभल की दिशा: सुरक्षा, संस्कृति, शिक्षा और विकास का नया मॉडल
शीतलहर में योगी सरकार सक्रिय: गोरखपुर में CM योगी ने रैन बसेरों का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश