7 साल बाद लव मैरिज का दर्दनाक अंत, पत्नी की हत्या के बाद घर में दफनाया शव, आरोपी की मां ने खोला अहम राज

Published : Dec 25, 2022, 11:17 AM IST
7 साल बाद लव मैरिज का दर्दनाक अंत, पत्नी की हत्या के बाद घर में दफनाया शव, आरोपी की मां ने खोला अहम राज

सार

यूपी के लखीमपुर खीरी में पति ने पत्नी को करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि दोनों ने 7 साल पहले लव मैरिज की थी। आरोपी ने पत्नी की हत्या के शव को कमरे में दफना दिया।

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी को करंट देकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी ने पत्नी के शव को घर के कमरे में ही दफना दिया। बता दें कि यह घटना लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ कोतवाली के हाफिज मोर मोहल्ले की है। बताया जा रहा है कि उमा शर्मा ने मोहल्ले के ही रहने वाले वसी मोहम्मद के साथ 7 साल पहले लव मैरिज की थी। मोहम्मद फैज ने शादी के बाद उमा शर्मा का धर्म परिवर्तन करवा दिया था। जिसके बाद उमा का नाम अक्सा फातमा रखा गया था। 

दंपति के बीच अक्सर होता था विवाद
बता दें कि शादी के बाद से ही दंपति के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। वहीं 2 दिन पहले विवाद होने पर वासी मोहम्मद पत्नी उमा उर्फ अक्सा फातमा को करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया। जब मामले की जानकारी मृतका की मां को हुए तो उसने दामाद के खिलाफ कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला का शव कमरे से बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोला गोकर्णनाथ के क्षेत्राधिकारी राजेश यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

हिंदू संगठनों ने हत्याकांड को बताया सुनियोजित साजिश
क्षेत्राधिकारी राजेश यादव ने बताया कि मामले की जांच के बाद दोषी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। वहीं मृतका के मायके पक्ष ने इस मामले पर कुछ भी बोलने से इंकार किया है। जब मामले की जानकारी हिंदूवादी संगठनों को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए। हिंदू संगठनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि हिंदू बेटी को सुनियोजित तरीके से अंजाम देकर एजेंडे के तहत मौत के घाट उतारा गया है। बता दें कि हिंदू संगठनों ने हत्याकांड पर कड़ा आक्रोश जताते हुए आरोपी के कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

हरदोई में विधवा महिला से शारीरिक शोषण के बाद कराया गर्भपात, पीड़िता बोली- आरोपी के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

New Noida बनने की तैयारी तेज, 80 गांवों की जमीन पर बसेगा नया शहर, जानिए सब कुछ
UP Medical Device Park: योगी सरकार के नेतृत्व में YEIDA बना निवेश और मैन्युफैक्चरिंग का नया केंद्र