लखनऊ: मदरसे के अंदर बच्चों को किया जा रहा प्रताड़ित, सख्ती के नाम पर किशोरों के साथ किया जा रहा ऐसा व्यवहार

राजधानी के गोसाईगंज मदरसे के अंदर बच्चों को प्रताड़ित किया जा रहा है। सख्ती के नाम पर किशोरों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जा रहा है। मदरसे में दो बच्चों को पैरों में जंजीर बांधने के बाद ताला जड़कर उन्हें पढ़ाया जा रहा था। जिसकी सफाई उनके परिजनों ने दी है।

Asianet News Hindi | Published : May 28, 2022 3:12 AM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज इलाके के एक मदरसे से ऐसा मामला सामने आया है जिसे देखकर और सुनकर हर कोई हैरान हो जाएगा। इस क्षेत्र के एक मदरसे में बच्चों को पैरों में जंजीर बांधने के बाद ताला जड़कर पढ़ाया जा रहा था। मदरसे के अंदर बच्चों को प्रताड़ित किया जा रहा है जिसकी किसी को भनक तक नहीं है। सख्ती के नाम पर किशोरों के साथ ऐसा व्यवहार निंदनीय है। दो बच्चों के पैरों में जंजीर बांधने के बाद ताला जड़ा देखकर लोग हैरान हो गए।

वीडियो देखने के बाद पुलिस आई हरकत में
एक मदरसे में दो बच्चों के पैरों में जंजीर बांधने के बाद ताला जड़कर उन्हें पढ़ाया जा रहा था। शुक्रवार को मौका पाते ही बच्चे किसी तरह भाग निकले। इस तरह के हाल में उन्हें कुछ राहगीरों ने रोका और मोबाइल में वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस हरकत में आयी। पुलिस दोनों को थाने ले गए। वहां पता चला कि बच्चे अकसर भाग जाते थे। इसलिए उनके माता पिता के कहने पर बांधा गया था। मामले में कोई अभी तक तहरीर नहीं मिली है। इसलिए मुकदमा भी नहीं दर्ज किया गया।

Latest Videos

लोगों ने बच्चों को देख बनाया वीडियो
जानकारी के मुताबिक ये दोनों बच्चे रनमऊ गांव के रहने वाले शेरा का बेटा शहवाज और बाराबंकी के जरमापुर में रहने वाला राजू शिवलर में स्थित मदसरे में पढ़ाई करते हैं। शुक्रवार की दोपहर राजू और शहवाज दोनों मदरसे की दीवार को फांदकर भाग निकले। शेरा का बेटा शहवाज के पैर में जंजीर के साथ ताला जड़ा था, जिसकी वजह से वह भागने के दौरान गिर पड़ा। यह देख कुछ लोग पहुंचे और उन्होंने जंजीर को बंधा देख मोबाइल से वीडियो बना लिया।

शरीर पर मिले चोटों के निशान
मदरसे में पढ़ने वाले शहवाज ने बताया कि मदरसे में मौलाना ने पैरों में जंजीर बांधी है। अंदर पैरों में जंजीर बांधकर और ताला जड़कर उन्हें रखा जाता है। इतना ही नहीं शहवाज के शरीर पर चोटों के निशान भी मिले है। स्थानीय लोगों ने मदरसे के अंदर बच्चों को प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया में बनाए गए वीडियो को वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होते ही  इंस्पेक्टर गोसाईगंज शैलेंद्र गिरी ने संज्ञान लिया। पुलिस ने दोनों बच्चों को लेकर थाने पहुंची।

परिजनों ने इस मामले में दी सफाई
थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि शहवाज के पिता शेरा और राजू के परिजनों ने बताया कि उनका बच्चा पढ़ाई नहीं करता है। वह अकसर मदरसे से भाग आता था। जबकि मदरसे में रहने की भी व्यवस्था है। इसके बाद वह भाग जाता था। पढ़ाई नहीं करता है। जिसके बाद इंस्पेक्टर ने बताया कि घरवालों का कहना है कि उन्होंने ही मदरसे के शिक्षकों से कहा था कि दोनों बच्चों को बांधकर रखा जाए।

दोनों के घरवालों में लिखित में दी ये बात
आगे बताते है कि परिजनों ने यह भी बताया कि राजू दो दिन पहले भी भागा था। गुरुवार की शहवाज भी घर से मदरसे में पहुंचा था लेकिन शनिवार को वह भी भाग गया था। इसकी शिकायत मदरसे के शिक्षकों ने घरवालों को दी उसके बाद उन्होंने ही शहवाज को मदरसे में बांधने की अनुमति दी। उसके बाद जब फिर जब बांधा गया तो फिर वह भाग निकले। दोनों के घरवालों ने यही बात लिखित में भी दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

एक बार फिर दुल्हन विदाई से पहले परीक्षा के लिए पहुंची कॉलेज, सुहाग के जोड़े में देखकर परीक्षार्थी हुए दंग

UP Budget 2022: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले- 5 सालों में 2 करोड़ स्मार्ट फोन व टैबलेट किया जाएगा वितरित

योगी 2.0 का पहला बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने की पूजा-अर्चना, सीएम बोले- यूपी के पूरे विकास को समर्पित

Share this article
click me!

Latest Videos

Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma