उसका कैरेक्टर ठीक ना था, इसलिए मार दिया...पत्नी को मौत देकर थाने पहुंचे पति ने बताई पूरी कहानी

Published : May 18, 2022, 03:53 PM ISTUpdated : May 18, 2022, 06:58 PM IST
उसका कैरेक्टर ठीक ना था, इसलिए मार दिया...पत्नी को मौत देकर थाने पहुंचे पति ने बताई पूरी कहानी

सार

लखनऊ में पीजीआई अंतर्गत एक युवक ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी है। युवक का विवाह तकरीबन 9 साल पहले हुआ था। पति अक्सर अपनी पत्नी पर शक करता था और दोनों के बीच इसको लेकर विवाद भी होता रहता था। 

लखनऊ: पीजीआई के कल्ली पश्चिम की रहने वाली सरिता की उसके पति ने हत्या कर दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने उसके पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसी के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी ने खुद पुलिस के पास पहुंचकर अपना अपराध स्वीकार किया। 

9 साल पहले हुआ था प्रेम विवाह

पुलिस द्वारा जानकारी दी गई कि तकरीबन 9 साल पहले कृष्ण कुमार ने पत्नी के साथ प्रेम विवाह किया था। हालांकि उसे अपनी पत्नी के ऊपर हमेशा शंका बनी रहती थी। वह अक्सर उसे सुधर जाने की भी चेतावनी देता था। इसी शक के चलते वह मोहनलालगंज थाने के मऊ गांव में अपना घर छोड़कर पीजीआई के कल्ली में किराए के मकान में रहने लगा था। हालांकि इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। दोनों के बीच में अक्सर तू-तू मैं मैं होती रहती थी। 

आत्मग्लानी में पुलिस को बताई घटना

बीती शाम भी वह कल्ली स्थित अपने घर आया तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। फिर देर रात को पति ने उसकी दुपट्टे से गला घोंट कर हत्या कर दी। हालांकि इस घटना के बाद आरोपी को आत्मग्लानी महसूस हुई औऱ उसने पुलिस के पास पहुंच अपना अपराध स्वीकार किया। मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक पीजीआई धर्मपाल ने बताया कि कृष्ण कुमार को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसी के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। मामल में महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसी के साथ मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इसी के साथ मृतका के परिजनों को भी इस घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है। 

लखनऊ के सिविल अस्पताल में बढ़ेंगे 400 बेड, बनेगा नया ओपीडी भवन और पार्किंग की भी होगी व्यवस्था

तीन दरोगा समेत छह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, गैगस्टर के कहने पर वसूली का आरोप

मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद में पूजा और लड्डू भगवान के अभिषेक की मांग को लेकर याचिका हुई दाखिल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

1 रुपये बोतल कमीशन से खड़ा हुआ करोड़ों का रैकेट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
बांके बिहारी मंदिर में शॉल पर गिरी अंगूठी और बदल गया मन...भगवान की दुल्हन बन गई पिंकी शर्मा