मैनपुरी में फेरों से पहले दुल्हन का नाम सुनकर हैरान हुआ दूल्हा, कहा- अब तो नहीं होगा विवाह

Published : Aug 07, 2022, 04:36 PM IST
मैनपुरी में फेरों से पहले दुल्हन का नाम सुनकर हैरान हुआ दूल्हा, कहा- अब तो नहीं होगा विवाह

सार

शादी के दौरान एक चौंकाने वाला मामला मैनपुरी से सामने आया है। यहां बरनाहल क्षेत्र में फेरों के बीच मध्यस्थ ने दूल्हे से पैसों की मांग की। उसके बाद दुल्हन का नाम सुनकर ही शादी को टाल दिया गया। 

मैनपुरी: जनपद में शादी के दौरान एक अजब-गजब मामला सामने आया। बरनाहल थाना क्षेत्र में फेरों के समय मध्यस्थ द्वारा पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद जब दुल्हन और दूल्हे के अलग-अलग धर्म से होने की बात सामने आई तो वर पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। पुलिस ने मामले में दुल्हन के घरवालों को सूचित किया है। 

शादी के बीच ही शुरू हो गया था विवाद

फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज के बाछेमई निवासी सुजान सिंह और उनकी पत्नी गीता देवी लोगों की शादी करवाने का काम करती हैं। सुजान सिंह ने बरनाहल के मुहल्ला जाटवान निवासी जबर सिंह को शादी करवाने का आश्वासन दिया था। इसी कड़ी में शुक्रवार को सुजान सिंह और गीता देवी, रूबी नाम की युवती को लेकर जबर सिंह से विवाह करवाने लिए पहुंचे थे। शादी का कार्यक्रम एक मंदिर में रखा गया था। लेकिन फेरों से पहले सुजान सिंह ने दूल्हा जबर सिंह से 50 हजार रुपए की मांग कर दी। इसके बाद दूल्हे ने इंकार कर दिया। मामले में विवाद हो गया। घटना थाना बरनाहल तक पहुंची और दुल्हन फिर भी शादी के लिए तैयार थी। 

दुल्हन के माता-पिता की हो चुकी है मौत

पुलिस की पूछताछ में दुल्हन ने अपना नाम रुखसाना बताया। वह चंदौली की रहने वाली थी। जब दूल्हे और उसके परिजनों ने यह बात जानी तो वह भी हैरान रह गए। मध्यस्थ सुजान सिंह ने बताया कि रुखसाना के माता-पिता की मौत हो चुकी है। उसके बाद भाई ने रुखसाना को घर से निकाल दिया था। उसकी रिश्तेदारी चंदौली में है। एक माह पहले मध्यस्थ चंदौली गया था और वहीं से वह रुखसाना को अपने साथ लेकर आया था। दूल्हा जबर सिंह का इस मामले में कहना है कि सुजान सिंह ने दुल्हन को उसकी जाति की होने की बात कही थी। वहीं मामले में एसओ जैकब फर्नांडीज का कहना है कि दुल्हन के भाई को सूचित कर दिया गया है। उसके आने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। 

राजकीय सम्मान के साथ 'ओली' को गोंडा पुलिस ने दी अंतिम विदाई, नम हुई पुलिसकर्मियों की आंखें

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

एग्जाम हॉल में अचानक गिर पड़ा छात्र… कुछ ही मिनटों में खत्म हो गई सांसें, वजह...?
UPKL में तुषार कपूर की एंट्री! गजब गाज़ियाबाद को मिला सेलेब्रिटी सह-मालिक