मथुरा चुनाव रिजल्ट 2022 : भाजपा ने जिले की सभी सीटों पर दर्ज की जीत, मांट विधानसभा में पहली बार जीती बीजेपी

मथुरा (MATHURA) में पांच विधानसभा सीटें बलदेव(BALDEV),छाता (CHHATA), गोवर्धन (GOVERDHAN), मांट ( MANT) और मथुरा (MATHURA) हैं। यहां इस बार के चुनाव में 62 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली है, इसलिए इसका अपना धार्मिक महत्व है। इन सभी सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। ये पहली बार है जब भाजपा ने जिले की सभी सीटों पर जीत दर्ज की है। 

Anand Pandey | Published : Mar 9, 2022 6:08 PM IST / Updated: Mar 10 2022, 05:35 PM IST

मथुरा. मथुरा जिले में काउंटिग पूरी हो गई है। कृष्ण की नगरी मथुरा में पांच विधानसभा सीटें हैं। इन सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। मथुरा जिले में समाजवादी पार्टी और आरएलडी गठबंधन का कोई असर नहीं दिखाई दिया। मथुरा (MATHURA) में पांच विधानसभा सीटें बलदेव (BALDEV),छाता(CHHATA), गोवर्धन (GOVERDHAN), मांट ( MANT) और मथुरा (MATHURA) हैं । यहां इस बार के चुनाव में 62 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इनमें सबसे अधिक मांट में 65.10 प्रतिशत, जबकि सबसे कम मथुरा में 57.33 प्रतिशत हुआ था। इन पांचों विधानसभा में 18 लाख 71 हजार 384 मतदाता थे। 

MATHURA Election Results 2022 LIVE:  मथुरा वृंदावन विधानसभा सीट पर भाजपा के श्रीकांत शर्मा ने जीत दर्ज की है। 2017 में यहां कुल 56.65 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। भाजपा के श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस के प्रदीप माथुर को 101161 वोटों के मार्जिन से हराया था। भाजपा से यहां बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा, कांग्रेस से प्रदीप माथुर, BSP की तरफ से जगजीत चौधरी, जबकि SP-RLD गठबंधन से पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल और बसपा से एसके शर्मा मैदान में थे, जिन पर 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। देवेंद्र अग्रवाल पर भी 4, जबकि प्रदीप माथुर पर 2 केस दर्ज हैं।

Latest Videos

Goverdhan  Election Results 2022 LIVE: भाजपा के मेघश्याम सिंह ने की जीत दर्ज की है। 2017 के चुनाव में पहली बार भाजपा ने यहां अपना खाता खोल था। इस बार भी यह सीट बीजेपी के खाते में गई है। 2017 में भाजपा के ठाकुर कारिंदा सिंह ने BSP के राजकुमार रावत को हराया था। इस बार यहां बीजेपी ने मौजूदा विधायक का टिकट काटकर ठाकुर मेघश्याम सिंह को उतारा था। बसपा से राजकुमार रावत, सपा रालोद गठबंधन से प्रीतम चौधरी, जबकि कांग्रेस से दीपक चौधरी मैदान में थे, जिन पर सबसे अधिक 5 मामले दर्ज हैं। प्रीतम चौधरी पर 4 मामले दर्ज हैं।

 BALDEV Election Results 2022 LIVE:  इस विधानसभा सीट से भाजपा के पूरन प्रकाश ने जीत दर्ज की है। 2017 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल के सिटिंग MLA पूरन प्रकाश ने भाजपा ज्वाइन करके चुनाव लड़ा था। उन्होंने रालोद के प्रत्याशी निरंजन धनगर को हराया था। पूरन प्रकाश ने 88,411 वोट मिले थे, वहीं निरंजन धनगर को 75,203 वोट मिले थे। यहां से भाजपा के मौजूदा विधायक पूरन प्रकाश और रालोद से बबीता देवी के बीच सीधी टक्कर मानी गई थी। बसपा ने अशोक कुमार सुमन एडवोकेट और कांग्रेस ने विनेश सनवाल को मैदान में उतारा था। यहां किसी भी प्रत्याशी पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

CHHATA Election Results 2022 LIVE:  छाता विधानसभा से भाजपा के चौधरी लक्ष्मीनारायण ने चुनाव जीत दर्ज की है। यहां जाट-ठाकुर अधिक हैं। यह सीट लंबे समय तक रालोद के कब्जे में रही है। 2017 में चौधरी लक्ष्मी नारायण ने पूर्व मंत्री ठाकुर तेजपाल के बेटे निर्दलीय प्रत्याशी अतुल सिंह सिसोदिया को हराया था। लक्ष्मी नारायण को 1,17,537 वोट, जबकि अतुल सिसोदिया को 53,699 वोट मिले थे। यहां कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण और रालोद से पूर्व मंत्री ठाकुर तेजपाल सिंह के बीच कड़ी टक्कर थी। बसपा ने सोनपाल व कांग्रेस से पूनम देवी भी मैदान में उतारा था। यहां से निर्दलीय उतरे करण सिंह पर सबसे अधिक 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

 MANT Election Results 2022 LIVE:  इस सीट पर भाजपा ने पहली बार जीत दर्ज की है। इस सीट से भाजपा के राजेश चौधरी ने पहली बार जीत दर्ज की है। 2017 में राष्ट्रीय लोक दल के योगेश नोहवार को बसपा के श्यामसुंदर शर्मा ने  महज 432 वोटों से हराया था। यहां कभी कोई लहर काम नहीं आई। जाट बाहुल्य मांट से बसपा के श्याम सुंदर शर्मा आठ बार विधायक बने। इस बार उन्हें टक्कर देने भाजपा से राजेश चौधरी, सपा-रालोद गठबंधन से संजय लाठर मैदान में थे। राजेश चौधरी, श्यामसुंदर शर्मा पर 1-1 आपराधिक मामला दर्ज है।

राज्य में वोटरों की संख्या
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) में पिछली बार 14,71,43,298 वोटर थे, जो इस बार बढ़कर 15,02,84005 हो गए थे। इनमें से 24,03,296 80 वर्ष से अधिक आयु के थे। पुरुष मतदाता 8,04,52,736 थे,  जबकि महिलाओं की संख्या 6,98,22,416 थी। प्रदेश में कुल 8853 थर्ड जेंडर के वोटर थे।

UP Election Info
उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को हुआ था। यानी कुल 7 चरणों में यूपी में चुनाव हुआ था।

OBC सबसे अधिक
उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग यानी OBC वोटर सबसे अधिक हैं। इनकी संख्या 52 प्रतिशत है। इनमें भी यादव जाति सबसे ज्यादा 11% है। 2007 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को 72 फीसदी यादवों के वोट मिले थे। लेकिन 2012 के चुनाव में यह 63 फीसदी रह गए थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में 66 फीसदी वोट मिले। 2014 के लोकसभा चुनाव में केवल 53 फ़ीसदी।

Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा, जनता की अदालत में पहुंचे केजरीवाल #Shorts #ArvindKejriwal
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व