दर्दनाक हादसे में उजड़ गया परिवार, घर पर ढाई साल का बेटा करता ही रह गया माता-पिता और बहन का इंतजार

Published : Apr 29, 2022, 08:58 AM IST
दर्दनाक हादसे में उजड़ गया परिवार, घर पर ढाई साल का बेटा करता ही रह गया माता-पिता और बहन का इंतजार

सार

मेरठ में एक दर्दनाक हादसे में माता-पिता और उनकी दो माह की मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। परिजन ढाई साल के बेटे को घर पर छोड़कर समारोह में शामिल होने गए थे। हालांकि इस बीच उनकी मौत का यह मामला सामने आया। 

मेरठ: जानीखुर्द में भोला-मेरठ मार्ग पर गांव पेपला के पास देर रात वापस आ रहे बाइक सवार दंपत्ति और उनकी दो माह की बच्ची को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों की मौत मौके पर ही हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह रिपोर्ट परिजनों की शिकायत पर दर्ज हुई है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत  
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कंकरखेड़ा के गांव पठानपुरा निवासी 27 वर्षीय गजे सिंह और 24 वर्षीय अंजू अपनी दो माह की बेटी के साथ गांव सिसौला खुर्द में शादी की वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इसी बीच जब वह देर रात पठानपुरा से वापस आ रहे थे तो गांव पेपला इदरीशपुर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मारदी। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। इस बीच वहां से गुजर रहे ट्रक चालक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो तीनों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद कपिल जानी थाने पहुंचे और उन्होंने इसको लेकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।

अधिक खून बहना बताया जा रहा मौत का कारण 
भोला-मेरठ मार्ग रात में सुनसान हो जाता है। दुर्घटना के बाद गजे सिंह उनकी पत्नी अंजू और बेटी प्रिया काफी समय तक वहां अचेत अवस्था में पड़े रहें। इसी बीच उनका काफी खून भी बह गया। जब तक वहां पुलिस पहुंची तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। गजे सिंह ने हेलमेट पहन रखा था। हालांकि हादसे में उनके सीने में गंभीर चोट आई। 

घर पर था ढाई साल का बेटा
गजे सिंह अपने ढाई साल के बेटे को घर पर छोड़कर गए थे। हालांकि उन्हें नहीं पता था कि अब उनकी बेटे से दोबारा मुलाकात नहीं हो पाएगी। जब तीनों का शव घर पहुंचा तो सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। 

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को दिया आदेश, यूनिवर्सिटी टीचर्स के रिटायरमेंट में हो ये बड़ा बदलाव

बलिया में ठेले पर मरीज को अस्पताल ले जाने की तस्वीर आई सामने, डॉक्टर पर लगा लापरवाही का आरोप

प्रयागराज: बाइक से आए बदमाशों ने पुलिस चौकी के पास भाजपा नेता के भाई की गोली मारकर हत्या की

केसरिया ट्राइसाइकिल लेकर बेधड़क डीएम के ऑफिस में पहुंचा शख्स, अंदाज को देख सभी रह गए हैरान

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

1 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR से यूपी तक 7 राज्यों में बारिश का नया अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका