मेरठ: पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए दर- दर भटक रही महिला को परिवार से मिलाया, इतने साल से थी लापता

Published : Sep 18, 2022, 10:29 AM ISTUpdated : Sep 18, 2022, 10:34 AM IST
मेरठ: पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए दर- दर भटक रही महिला को परिवार से मिलाया, इतने साल से थी लापता

सार

यूपी के मेरठ जिले की पुलिस ने 6 साल पहले उत्तराखंड से गायब हुई महिला को उसके परिवार से मिलाया है। महिला अपने परिवार और घर का पता नहीं बता पा रही थी। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता को फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। 

मेरठ: सोशल मीडिया लोगों को एक दूसरे से जोड़कर रखता है। वहीं सोशल मीडिया के जरिए एक महिला 6 साल बाद अपने परिवार से मिल पाई। करीब 6 वर्ष पहले उत्तराखण्ड के चमोली निवासी दीपा अपने परिवार से बिछड़ गई थी। बताया जा रहा है कि पति की मौत के बाद वह लापता हो गई थी। उसके परिवार ने अपने स्तर से दीपा की बहुत खोजबीन की। निराशा मिलने के बाद दीपा के घरवालों ने थाने में गायब होने की रिपोर्ट भी लिखवाई थी। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। परिवार ने यह सोचकर सब्र कर लिया कि शायद दीपा की मौत हो गई। लेकिन सोशल मीडिया के जरिए 6 साल पहले लापता हुई दीपा एक बार फिर अपने परिवार के पास पहुंच गई।

पुलिस ने शेयर की थी महिला की फोटो
मेरठ पुलिस को जानकारी मिली कि एक महिला की हालत बहुत गंभीर है और वह झोपड़ी में पड़ी हुई है। जब पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची तो देखा कि महिला सो रही थी। इसके बाद पुलिस उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर गई। हालत में सुधार होने के बाद पुलिस ने उससे घर परिवार के बारे में जानकारी लेनी चाही तो महिला अपने घर का पता भी नहीं बता पा रही थी। इसके बाद पुलिस ने उसे वृद्धाश्रम में रखने का फैसला किया। इसके साथ ही महिला के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पुलिस ने उत्तराखंड और दिल्ली के थानों में सोशल मीडिया के जरिए महिला की फोटो शेयर कर दी। 

6 साल बाद परिवार से मिली महिला
सोशल मीडिया पर महिला का फोटो शेयर होने बाद खरखौदा पुलिस के पास उत्तराखण्ड के चमोली से फोन आया। इसके बाद एक परिवार ने महिला की पहचान कर ली और उसे लेने के लिए मेरठ पहुंच गया। महिला को देखते ही उसके परिवार ने 6 वर्ष पहले लापता हुई दीपा की पहचान कर ली। इतना ही नहीं दीपा भी अपने घर वालों को पहचान गई। ऐसे में गायब हुई यह महिला उत्तराखंड के चमौली से मेरठ कैसे पहुंची इसका जवाब महिला नहीं दे पा रही है। हालांकि घरवालों का कहना है कि जब दीपा की स्थिति सामान्य होगी तब शायद वह सभी सवालों के जवाब दे पाए। परिवार मेरठ पुलिस का धन्यवाद कर रहा है। मेरठ पुलिस की मदद से वह अपने परिवार के एक सदस्य से मिल पाए।

रोज-रोज के टॉर्चर से अच्छी विधवा की जिंदगी...और 1.5 लाख रु. देकर पत्नी ने करवा दिया पति का मर्डर

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की आबकारी नीति से एथेनॉल उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, निवेश में आई तेजी
बरेली वालों तैयार रहें! मेट्रो दौड़ने में बस थोड़ा वक्त ओर!