इन मुस्लिम महिलाओं ने उठाया जिम्मा, CAA और NRC पर फैले भ्रम को करेंगी दूर

Published : Jan 19, 2020, 12:17 PM ISTUpdated : Jan 19, 2020, 12:26 PM IST
इन मुस्लिम महिलाओं ने उठाया जिम्मा, CAA और NRC पर फैले भ्रम को करेंगी दूर

सार

नागरिकता कानून के विरोध में दिल्ली से यूपी तक विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। प्रयागराज में एक ओर जहां मंसूर अली पार्क में महिलाएं सीएए के विरोध में बीते कई दिनों से प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं, माघ मेले में कुछ मुस्लिम महिलाओं ने सीएए और एनआरसी को लेकर लोगों को जागरूक करने की अनोखी पहल शुरू की है।

प्रयागराज (Uttar Pradesh). नागरिकता कानून के विरोध में दिल्ली से यूपी तक विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। प्रयागराज में एक ओर जहां मंसूर अली पार्क में महिलाएं सीएए के विरोध में बीते कई दिनों से प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं, माघ मेले में कुछ मुस्लिम महिलाओं ने सीएए और एनआरसी को लेकर लोगों को जागरूक करने की अनोखी पहल शुरू की है। 

लोगों को सीएए और एनआरसी की हकीकत से रूबरू कराएंगी
माघ मेले में योग गुरु स्वामी आनंद गिरी के शिविर से मुस्लिम महिलाओं के एक समूह ने लोगों को जागरूक करने की पहल की है। ये महिलाएं एनआरसी और सीएए की हकीकत से लोगों को रुबरू कराएंगी। जगह-जगह जाकर लोगों को बताएंगी कि ये कानून सबके लिए सही है। ये कानून मुस्लिमों के खिलाफ बिल्कुल नहीं है। एनआरसी से भी लोगों को डरने की जरूरत नहीं। 

युवा संसद में महिलाओं ने सीएए और एनआरसी के बारे में समझा​
स्वामी आनंद गिरी के गंगा सेना शिविर में युवा संसद का आयोजन किया जा रहा है। इसमें युवा सीएए, एनआरसी, धारा 370 हटाये जाने सहित कई गम्भीर विषयों पर चर्चा कर रहे हैं। इस दौराप मुस्लिम महिलाओं ने इसमें शामिल होकर सीएए और एनआरसी की बारीकियों को समझा। साथ ही मुस्लिम समाज में फैली भ्रंतियों को दूर करने का संकल्प भी लिया। अब ये महिलाएं खासतौर पर मुस्लिम समाज में फैली गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश करेंगी।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में ससुर को बचाने दौड़ी गर्भवती बहू, फिर जो हुआ उसने पूरे गांव को झकझोर दिया!
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी