सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अंग्रेजी की नई वर्णमाला, ए फॉर अर्जुन और बी फॉर बलराम को खूब पसंद कर रहे लोग

Published : Oct 31, 2022, 06:13 PM IST
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अंग्रेजी की नई वर्णमाला, ए फॉर अर्जुन और बी फॉर बलराम को खूब पसंद कर रहे लोग

सार

अंग्रेजी की नई वर्णमाला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इसे लोगों के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस वर्णमाला में ए फॉर एप्पल की जगह ए फॉर अर्जुन और बी फॉर बलराम का जिक्र है।

लखनऊ: आमतौर पर लोग अंग्रेजी वर्णमाला में एक फॉर एप्पल और बी फॉर ब्वॉय पढ़ते हैं। लेकिन अब ऐसी वर्णमाला तैयार की गई है जिसमें बच्चे ए फॉर अर्जुन और बी फॉर बलराम पढ़ेंगे। शिक्षकों के सोशल मीडिया ग्रुप पर इस वर्णमाला का काफी प्रचार हो रहा है। इसमें ए से लेकर जेड तक शब्द भारतीय पौराणिक संस्कृति व इतिहास के लिए गए हैं।

नाम के साथ ही एक वाक्य में किया गया जिक्र
शिक्षकों का मानना है कि बच्चों के लिए यह एक अलग तरह का अनुभव होगा। इससे वह बालपन में ही भारतीय संस्कृति से रूबरू हो सकेंगे। सोशल मीडिया पर इस तरह की अंग्रेजी वर्णमाला की पीडीएफ फाइल उपलब्ध है। इसमें शब्दों से संबंधित फोटोज भी लगे हुए हैं। इसी के साथ संबंधित शब्द का वर्णन भी दिया गया है। उदाहरण के तौर पर ए फॉर अर्जुन, बी फॉर बाल और सी फॉर चाणक्य से समझा सकता है कि वर्णमाला में किस तरह से भारतीय संस्कृति से बच्चों को रूबरू करवाया जा रहा है। वहीं जहां पर ए फॉर अर्जुन पढ़ाया जा रहा है वहां पर अर्जुन के बारे में एक वाक्य का भी वर्णन दिया गया है।

हिंदी वर्णमाला की भी हो रही तैयारी
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यह अंग्रेजी वर्णमाला से संबंधित शब्दावली सीतापुर निवासी अधिवक्ता ने तैयार की है। हालांकि वह किसी के समक्ष नहीं आना चाहते हैं। हालांकि प्रकाशकों को यह नई संकल्पना काफी ज्यादा पसंद आ रही है। इसी के साथ मेरठ के एक प्रकाशन ने तो इसे प्रकाशित करने का भी निर्णय लिया है। इसमें शब्दों से संबंधित वर्णन में सुधार किया जाएगा और उसके बाद विस्तार से उसे लिखवाया जाएगा। ऐसा इसलिए होगा जिससे बच्चों को थोड़ी और जानकारी मिल सके। बताया यह भी जा रहा कि अधिवक्ता अंग्रेजी वर्णमाला की तरह ही हिंदू वर्णमाला भी तैयार कर रहा है। यह हिंदी वर्णमाला भी आने वाले दिनों में सभी के सामने होगी। हालांकि यह कब तक तैयार होगी इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। वहीं दूसरी ओर लोग इस अंग्रेजी वर्णमाला जिसका पीडीएफ उन्हें तमाम ग्रुप्स पर मिल रहा है उसे काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

150 घंटे से अधिक समय में बना 15 महापुरुषों का चित्र, बदायूं नूरजहां ने बताया कैसे रचा ये कीर्तिमान

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: आगरा से वाराणसी तक तपेगा उत्तर प्रदेश, जानिए आपके जिले का हाल
राम मंदिर से किसने चुराए 200 करोड़? केजरीवाल ने किया बड़ा खुलासा..बोले-सच सरकार गिरा देगा