एयर ब्लोअर से नहीं, कोयले वाले प्रेस से सुखवाई क्रिकेट पिच, इस कारण कर रहे ऐसा

Published : Jan 20, 2020, 10:43 AM IST
एयर ब्लोअर से नहीं, कोयले वाले प्रेस से सुखवाई क्रिकेट पिच, इस कारण कर रहे ऐसा

सार

कमला क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर यूपी और दिल्ली के बीच कूच बिहार ट्राफी का मैच चल रहा है। इस पिच को पूरी तरह फिट बताकर ग्रीनपार्क से मैच शिफ्ट किया गया था।

कानपुर (Uttar Pradesh)। बीसीसीआई के कूचबिहार ट्रॉफी मुकाबले में हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आईं हैं। इस तस्वीर में ग्राउंड्मैन कपड़े प्रेस करने वाले कोयले के आयरन को गीली पिच पर रखकर सुखाते दिखे जा रहे हैं। 

पहले होता था प्रयोग
इसका प्रयोग क्रिकेट के शुरुआती दिनों में होता था जब बुहत संसाधन नहीं थे, लेकिन आज बीसीसीआई ने यूपीसीए को एक सुपर सॉपर, ड्रायर, एयर ब्लोअर, कट ग्रास, सवा डस्ट जैसे आधुनिक संसाधन मैदान और विकेट सुखाने के लिए दे रखे हैं। 

पिच को बताया गया था फिट
कमला क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर यूपी और दिल्ली के बीच कूच बिहार ट्राफी का मैच चल रहा है। इस पिच को पूरी तरह फिट बताकर ग्रीनपार्क से मैच शिफ्ट किया गया था।

हर साल मिलते हैं 25 से 30 करोड़
बीसीसीआई से हर साल 25 से 30 करोड़ संसाधनों के लिए मिलते हैं। बावजूद यूपीसीए के इस ग्राउंड में बारिश के कारण गीले मैदान को सुखाने के लिए आयरन प्रेस से पिच सुखाने का प्रयास किया गया, जिसे लेकर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मेरठ की जहरीली बीवी!, आधी रात को बिस्तर पर लेकर आई सांप, फिर जो हुआ वो खतरनाक था
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल